फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

by

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की है कि महिला के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया जाएगा। यह अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

हैरान करने वाले मामला : जिला अटॉर्नी केविन हेडन ने 17 नवंबर, 2022 के मामले को अबतक का सबसे जटिल, असामान्य और हैरान करने वाला मामला बताया। हेडन ने मंगलवार को कहा कि जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला कि बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं। इसकी वजह से महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला लिया गया।

पुलिस को एक शख्स ने दी जानकारी : जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि एक शख्स ने पुलिस को फोन करके बताया था कि जब पत्नी उसकी बहन के अपार्टमेंट की सफाई कर रही थी तब फ्रीजर में बच्चों के शव मिले। पुलिस दक्षिण बोस्टन के एक अपार्टमेंट में पहुंची और फ्रीजर से बच्चों के शव निकाले।

ऐसे मिले शव : अभियोजक कार्यालय ने कहा कि बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां थे। बच्चों को पन्नी में लपेटकर जूतों के बॉक्स में रखा गया था। डीएनए टेस्ट से पता चला कि वे सभी भाई-बहन थे और उनके पिता की साल 2011 में मौत हो गई थी।

इन सवालों के नहीं मिले जवाब : केविन हेडन ने कहा, ‘हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस अल्दामिर के अपार्टमेंट में पाए गए चार बच्चे कहां या कब पैदा हुए थे। हम कभी नहीं जान पाएंगे कि क्या चार बच्चे जीवित पैदा हुए थे और हम कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके साथ क्या हुआ। हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एलेक्सिस अल्दामिर ने अपनी गर्भावस्था को कैसे छिपाया या उसने ऐसा करने का फैसला क्यों किया।’

पांच बच्चों में से चार के शव मिले : हेडन ने बताया कि जांच अधिकारियों का कहना है कि पांच बच्चे थे, जिनमें से एक को गोद दे दिया गया था। जिला अटॉर्नी ने कहा कि जब इन बच्चों की मां से सवाल पूछे गए तो वो भ्रमित दिखाई दी और वह कहां थी और किससे बात कर रही थी, यह भी नहीं समझ पा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार : तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी

लुधियाना :   विजिलेंस ने एक फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह प्राइवेट व्यक्ति खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताता था। जिसने तहसीलदार के नाम पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरएक्टिव विज़ुअल टूल किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सीखने में कर रहे मदद

होशियारपुर, 17 मार्च: प्रमोटिंग रिजेनरेटिव नो-बर्न एग्रीकल्चर (प्राना) प्रोजेक्ट किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बेहतर तरीके अपनाने में मदद करता है, जिसमें नो-बर्न को बढ़ावा देने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने और मिट्टी में कार्बन बढ़ाने के अलावा बिना जुताई और रिजेनरेटिव कृषि प्रथाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा में कुल 4 लाख 1 हजार 168 मतदाता अंतिम प्रकाशन के बाद पंजीकृत :फोटोयुक्त मतदाता सूची-2024 अंतिम रूप से प्रकाशित – DC अपूर्व देवगन

12 जनवरी तक नि:शुल्क की जा सकती है नाम पंजीकरण की पुष्टि एएम नाथ। चम्बा, 8 जनवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
Translate »
error: Content is protected !!