बंगाणा में किया शहीदी दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र ने कार्यक्रम आयोजित

by

ऊना, 23 मार्च: नेहरू युवा केंद्र ऊना एवं एनएसएस के सौजन्य से आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ सतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय शहीदी दिवस के उपलक्ष पर सर्वप्रथम ऑनलाइन मोड़ पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एनवाईके तथा एनएसएस सहित यूथ क्लब के सदस्यों के साथ इंटरैक्ट किया।
उन्होंने वर्चुअल माध्यम से युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने में अहम भूमिका रहेगी। महाविद्यालय की छात्रा नेहचल कौर ने ऊना जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री के समक्ष शहीदे ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के संघर्ष व उनके योगदान के बारे में अपने विचार रखें। नेहचल कौर ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सभी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उनके संघर्ष और बलिदान युवाओं में एक नव ऊर्जा प्रदान करती है। इसके पश्चात नेहरू युवा केंद् ऊना के सौजन्य से महाविद्यालय में भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा ने, द्वितीय स्थान, शिल्पा ने और तृतीय स्थान पलक ने हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया ठाकुर ने, द्वितीय स्थान तमना देवी ने और तृतीय स्थान अमन लता ने हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, शिल्पा ने, द्वितीय स्थान अंजना सोनी ने और तृतीय स्थान ऋतु कुमारी ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक सेमसन मसीह, उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह, डॉ विनोद कुमार, प्रोफेसर संजय शर्मा पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ विनोद कुमार प्रोफेसर राम सिंह और प्रोफेसर संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 11 पद भरने को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22000 पशुओं का टीकाकरण लंपी बीमारी से बचाव के लिए इस वर्ष किया गया : डॉ संजीव नड्डा

मंडी 23 सितम्बर। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ संजीव नड्डा ने बताया लम्पी बीमारी से पशु धन को बचाने के लिए पशुपालन विभाग पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

क्रिटिकल हालत में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ भारत का दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों का परिणाम एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!