बंजार विधानसभा क्षेत्र को 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ।   कुल्लू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र को देहूरी से 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने बंजार तहसील में 7.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल सहित बंजार बाईपास, एनएच 305 पर 1.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंगलौर पुल, तहसील बंजार में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से टीण्डा शारण बजोही, गलूण लाइडा, टीलरू और चनौन तक उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील कुल्लू की ग्राम पंचायत दियार में 2.17 करोड़ रुपये की लागत से डोडनी-आगे, भटग्रां बस्ती तक उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील बंजार में सीवी कोटला में विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजना लारजी से 2.06 करोड़ रुपये की लागत से हर घर नल से जल योजना, बस स्टैंड बंजार में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग और सैंज में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला सहित सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 4.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जोहल जेष्टा अशनी पुइन सड़क, 4.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जवाल टिंडाह वाया सेरी बेला ब्योगी सड़क, 7.11 करोड़ रुपये की लागत से बंजार में तीर्थन नदी पर बनने वाले पुल, 6.20 करोड़ रुपये और 5.82 करोड़ रुपये की लागत से सैंज खड्ड पर बनने वाले सिंगल स्पैन स्टील ट्रस पुलों की आधारशिला रखी।
उन्होंने सैंज तहसील में बारिश के कारण पहुंची क्षति के फलस्वरूप सैंज बाजार और सैंज खड्ड के दाईं ओर 3.72 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्यों, ब्यास नदी के दोनों ओर शाड़ाबाई से बजौरा तक 8.02 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, बंजार के निकट तीर्थन खड्ड पर 1.90 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, केवीके बजौरा के प्रायोगिक फार्म के लिए 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ शमन और तटबंध सुरक्षा कार्य, तहसील बंजार में दवाला शैरी और रतवाह के निकट तीर्थन जिभी खड्ड पर 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य, तहसील सैंज में विभिन्न पहुंचों पर सैंज खड्ड (लेफ्ट साइड) पर 1.83 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य और तहसील बंजार में हिदाब, घियागी, जिभी, दवाड़ा और दमोठी में जिभी खड्ड पर और बाथड़, फरयाड़ी, गुशैणी, शैरोपा देवरी और कंडी धार कालू रोपा और खुंदन से मंगलौर में तीर्थन खड्ड पर 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भूमि पूजन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिक से अधिक ऋण आवंटन के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीर भवन में आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक एएम नाथ।  हमीरपुर 05 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए सभी अधिकारी दें महत्वपूर्ण सहयोग : उपायुक्त राघव शर्मा

ऊना, 19 मई – नशे पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन रेड क्राॅस और गुंजन संस्था के सहयोग से ऊना जिला को नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध शराब फैक्ट्री पर मेहरबानी और महिलाओं पर एफआईआर करवाती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने जाना घायलों का हाल,  अति गरीबी से 27.5 करोड़ लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
Translate »
error: Content is protected !!