बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

by

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है।

इंटरनेट पर कई बार एडल्ट कंटेंट के विज्ञापन भी आ जाते हैं। ऐसे में यह डर रहता है कि बच्चा उसे क्लिक ना कर दे। क्योंकि बच्चों में जिज्ञासा ज्यादा होती है। ऐसे में डर रहता है कि उन्हें एडल्ट कंटेंट देखने की लत ना लग जाए। अगर आपको भी यही डर लगता है तो हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से बच्चे मोबाइल में एडल्ट कंटेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

Google Play रेस्ट्रिक्शन
यह एक तरीका है, जिससे आप अपने बचचों को इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देखने से रोक सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले रेस्ट्रिक्शन को ऑन करना होगा। इससे बच्चे पर ऐसे ऐप, गेम और अन्य वेब संसाधनों को डाउनलोड करने पर रोक लगेगी, जो उनकी उम्र के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। इसके बाद लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद Settings पर जाएं। यहां आपको ‘Parental controls’ का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यहां एक PIN सेट करने के लिए कहा जाएगा। पिन सेट हो जाने के बाद आप हर कैटेगरी के लिए स्टोर बेस्ड एज रेटिंग के आधार पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

क्रोम पर ऑन करें सेफ सर्च
गूगल में सेफ सर्च का फीचर मिलता है, जो इंटरनेट पर गलत या गंदा कंटेंट देखने से रोकता है। इस फीचर से आपके बच्चे Google Chrome का इस्तेमाल करके गलती से भी उन चीजों पर नहीं पहुंच पाते हैं जिनके लिए वे तैयार नहीं हैं। इस फीचर को ON करने के लिए सबसे पहले डिवाइस में क्रोम ओपन करें। इसके बाद राइट साइड में ऊपर की तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां नई विंडो में आपके सामने Setting का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद Advanced सेक्शन में जाकर Privacy पर जाएं। यहां से Safe Browsing को ऑन कर दें।

पेरेन्टल ऐप्स
गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सी पेरेल्टल ऐप्स भी उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप बच्चों के लिए फोन को सेफ बना सकते हैं। ये ऐप्स वेब ब्राउज़र, इंस्टेंट मैसेंजर, गेम्स और एप्लिकेशन में कई प्रकार की वयस्क सामग्री को ब्लॉक करते हैं। यह हानिकारक लिंक की भी जांच करता है, आपके किसी भी डेटा को छुपाता है और स्पाइवेयर और बग्स का पता लगाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अलर्ट : मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर

कांगड़ा :  ब्यास नदी के साथ लगते क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर है। बीबीएमबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंग बांध में अत्याधिक पानी के इंफ्लो के...
article-image
पंजाब

7 घंटों तक चली मीटिंग : पंजाब में नही खत्म हुई रोडवेज बसों की हड़ताल!!

चंडीगढ़: पंजाब में रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चल रहा सस्पेंस अब और बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा हड़ताल खत्म होने का दावा किए जाने के बावजूद, PRTC के कॉन्ट्रैक्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

गढ़शंकर,  24 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur defeated Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur’s Pratika, Jasmine, Dhruvika Seth, Sanjana and Janvi performed brilliantly Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 4 In the Under-15 Women’s Cricket Inter-District Cricket Competition, the Hoshiarpur team performed brilliantly in the 35-35 overs match and defeated...
Translate »
error: Content is protected !!