बच्चों की लड़ाई में बटाला में चली गोलियां, ईंट-पत्थरों से हमला , 2 लोग घायल, 7 खोल बरामद, दादा ने किए फायर

by

बटाला :पंजाब के बटाला में बच्चों की लड़ाई में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यहां पर पड़ोंसियों के 2 छोटे 6 साल के बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया। एक बच्चे के दादा को इस झगड़े पर इतना गुस्सा आया कि उसने फायरिंग तक कर डाली। इस झगड़ें में जमकर ईंट पत्थर भी चले जिसमें 2 लोगों को चोटें आई हैं।

यह सारा घटनाक्रम बटाला के गुरु नानक नगर में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 7 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले सुरिंदर सिंह उसके पुत्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जबकि पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ IPC की धारा 307 में इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया जाए।

महिला ने फोन कर दी पुलिस को जानकारी
पीड़ित मोहित बेदी ने बताया कि वह अमृतसर में थे। उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि पड़ोसियों बच्चों के साथ उनके बेटे का झगड़ा हुआ है जिसमें उनके बेटे को पीटा है। इतने में उसने अपनी पत्नी को कहा कि वह इस बारे में पड़ोसियों को शिकायत करे। जब मोहित की पत्नी ने शिकायत की तो बच्चे का दादा सुरिंदर गुस्से में आ गया।

वह मोहित के घर पर आ पहुंचा और वहां पर मोहित की पत्नी को धमकाने लगा। उसने धमकी दी कि उसका रिकार्ड पता कर लो वह गोली मारने में समय नहीं लगाता है। इस पर मोहित की पत्नी ने कहा कि वह घर में अंदर बैठ कर बात करें और मोहित की पत्नी ने फोन लगाकर मोहित की सुरिंदर से बात करवा दी।

फोन पर दी धमकी
मोहित बेदी ने कहा कि जब पत्नी ने सुरिंदर से बात करवाई तो उसने कहा कि वह आ रहा है। बैठ कर बात करते हैं। इस पर फिर से सुरिंदर ने धमकी देनी शुरू कर दी कि वह बदमाश है और गोलियां मार देगा। पहले भी वह गोलियां मार चुका है। इसके बाद जब मोहित घर पर आने के बाद बात करने गया तो सुरिंदर उसके बेटे और बहु ने उन पर गोलियां ईंट पत्थर बरसा दिए।
इस हमले में मोहित और उसका भाई घायल हुए हैं। मोहित के भाई को पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। पुलिस अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि उन्हें मोहित की पत्नी का फोन आया था। उन्हें फोन पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से 7 खोल बरामद किए हैं। गोली चलाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस एनकाउंटर में एक घायल : घायल सहित 2 ग्रिफ्तार नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोका तो उन्हीनों पुलिस पर कर दी फायरिंग

पुलिस दुआरा की जबावी फायरिंग में एक की टांग पर लगी गोली गढ़शंकर l गढ़शंकर में बारापुर कुनैल रोड़ पर पुलिस नाके पर पुलिस दुआरा दो मोटरसाइकिल स्वारों को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार दुआरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विट : लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें

‘लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के...
पंजाब

मुक्तसर और फरीदकोट में धरना देने पहुंचे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

मोगा : शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों के विरोध वीरवार को मुक्तसर में कई किसान सड़कों पर उतर आए। यहां किसान सड़कों पर धरना देकर रोष जताने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!