बच्चों के साथ बच्चा बनकर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जिंपा : बाल दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल खास व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नलोइयां में जाकर बच्चों को बांटे उपहार

by

होशियारपुर, 14 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा आज बाल दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ बच्चा बनकर शामिल हुए। इस दौरान जहां उन्होंने भगंड़ा डाला वहीं उनकी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारु नंगल खास व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल नलोइयां में पहुंच कर कैबिनेट मंत्री ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और उनको बाल दिवस की बधाई देते हुए उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ(ए) सुखविंदर सिंह, प्रिंसीपल शैलेंद्र ठाकुर भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को अपने अध्यापकों व मां-बाप का आदर करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है। घर में माता व पिता हमें संस्कार देते हैं और स्कूल में अध्यापक हमें शिक्षा के माध्यम से ज्ञान देते हैं। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे अपनी रुचि के हिसाब से भविष्य में अपने करियर को चुने और अलग-अलग क्षेत्र में जाकर अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम रोशन करें।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खोले जा रहे स्कूल ऑफ एमीनेंस इसी का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक बदलाव के लिए पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को विदेशों में विशेष ट्रेनिंग करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में नौजवानों के रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं और अब तक 38000 नौजवानों को रोजगार दिया जा चुका है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों, स्टाफ के अलावा वरिंदर वैद, अशोक पहलवान धीरोवाल, अमरजीत शर्मा, अजय राणा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 : अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने घोषित किया पहला उम्मीदवार, बस्सी पठाना से सतवंत सिंह को टिकट

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने किया ऐलान; सरबजीत सिंह खालसा भी रहे मौजूद, बस्सी पठाना सीट पर बढ़ सकती है राजनीतिक हलचल अमृतसर, 11 अगस्त। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़के ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त,चर्चा मृतक था मूसेवाले का फैन

पूरा परिवार माता चिंतपूर्णी गया गया हुआ था पीछे से राजवीर ने युवक ने फंदा लगा लिया नंगल : नया नंगल की शिवालिक कालौनी के 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव मैरिज के खिलाफ नहीं, लेकिन सेम सेक्स मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध के खिलाफ … बोले हरियाणा के खाप नेता

जींद :  जींद में आयोजित खाप महापंचायत ने कई मुद्दों पर चर्चा की. सेम सेक्स मैरिज, लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर लिये गये फैसलों की जानकारी बिनैण खाप के प्रमुख रघुबीर नैन...
article-image
पंजाब

गांव बाहोवाल में 7.5 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत, NRI भाईचारे व गांववासियों का रहा विशेष योगदान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गांव बाहोवाल में जरनैल मूला सिंह स्पोर्ट्स क्लब, प्रवासी भारतीयों और गांववासियों के संयुक्त प्रयासों से 7.5 लाख रुपए की लागत से खेल ग्राउंड में नए ट्यूबवेल के कार्य की...
Translate »
error: Content is protected !!