बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक – डॉ शांडिल

by

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
शिमला, 18 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने अभिभावकों से आहवान करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वह सकारात्मक दृष्टिकोण के अनुसार कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
कर्नल डॉ धनीराम शांडिल आज यहां इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में अभिभावकों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव हो सके।
उन्होंने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों एवं उनके गुरूजनों की सराहना की और कड़ी मेहनत करके ऊँचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डाॅ सीता ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ राहुल राव, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव सुशांत कपरेट, शिमला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कांग्रेस के पदाधिकारी गण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरोप

नाबालिग दुष्कर्म मामले में विधायक विनोद कुमार से 6 घंटे पूछताछ, कमरा बुक करवाने का आरो एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
हिमाचल प्रदेश

दिशा की बैठक सोमवार को ऊना में बचत भवन 10 बजे

ऊना, 15 जुलाई – जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार 17 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,400 पदों पर होगी भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 1400 पदों को भरने की प्रकिर्या शुरू करने दिए निर्देश

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!