बच्चों को बनाते थे निशाना : सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार

by
एएम नाथ। शिमला। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार तस्कर मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर शिमला के रामपुर का है। इस गैंग से जुडे 29 तस्करों को शिमला पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग खासकर गैंग का सरगना सोहन लाल उर्फ साेनू एवं उसकी पत्नी कम उम्र के बच्चों को निशाना बना रहे थे। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को चिट्टे का आदि बनाया जा रहा था। एक बार लत लगने के बाद उन्हें उनकी डोज देने के साथ उनसे चिट्टे की तस्करी भी करवाई जा रही थी।
गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान
शिमला पुलिस की ओर से इस गैंग से जुड़े तस्करों की नई गिरफ्तारियों में हुकूम चंद उर्फ रिंकू वर्मा पुत्र स्व. दौलत राम निवासी डाकघर सेरी बंगलो तहसील करसोग जिला मंडी हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष, महेंद्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी चौकी तेबन तहसील करसोग जिला मंडी हिमाचल प्रदेश उम्र 26 वर्ष, विमल ठाकुर पुत्र चिमंत राम निवासी चेखवा डाकघर सराहन तहसील करसोग जिला मंडी हिमाचल प्रदेश उम्र 25 वर्ष, टंकेश्वर दत्त उर्फ नेगु वर्मा पुत्र भवानी दत्त निवासी मंशाना डाकघर सेरी बनलो तहसील करसोग जिला मंडी हिमाचल प्रदेश उम्र 39 वर्ष और आशीष कुमार पुत्र स्व. करम सिंह निवासी वीपीओ तकलेच तहसील रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष शामिल है।
करीब 9 लाख रुपये बरामद
बता दें शिमला पुलिस ने सी महीने सोनू गैंग के सरगना सोहनलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से शिमला पुलिस इस गैंग की परतें खोल रही है।  बीते दिनों इसी गैंग के 8 तस्करों को लाखों रुपए कैश और चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। बाद में 10 अन्य तस्करों को पुलिस ने गिरफतार किया था। अब 5 अन्य गिरफ्तार किए गए हैं। शिमला पुलिस इस गैंग के तस्करों की 9,22,537 रुपए की राशि भी जब्त कर चुकी है।
ठियोग के कुठार में पकड़ा 4.56 ग्राम चिट्टा
शिमला पुलिस की मिशन क्लीन के तहत नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शिमला पुलिस की देहा टीम ने नैनो कुठारा में एक आरोपी के पास से 4.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार देहा थाने की टीम माईपुल और बलग क्षेत्र में गश्त पर थी।
इस दौरान पुलिस ने नैनो कुठार सड़क पर एक पार्क गाड़ी से एक युवक के पास से चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान हेमंत पुत्र राजेंद्र नेगी निवासी, वीपीओ मरोग तहसील जिला चौपाल के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे नोटिस थमा दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दिशांत चौधरी को भेंट की बैडमिंटन किट, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। प्रतिभाशाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अम्ब के प्रताप नगर निवासी दिशांत चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल से विशेष भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की...
article-image
पंजाब

साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू की तैयारी के लिए दी जाएगी 10 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग : जिला रोजगार अधिकारी

एक अच्छी नौकरी लेने के लिए युवाओं में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू स्किल्ज का होना लाजमी होशियारपुर : रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण विभाग पंजाब द्वारा चलाए जा रहे मिशन सुनहरी शुरुआत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह...
Translate »
error: Content is protected !!