बजट की प्रतियां फूंक प्रदर्शन कुलहिंद किसान सभा ने किया : किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा के राज्यस्तरीय आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बजट की प्रतियां भज्जल गांव में फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संबोधित करते हुए कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही है उन्होंने कहा कि किसानों के साथ आमदन दुगनी करने, कर्ज माफ करने, फसलों के उच्च दाम देने के नाम पर किये थे लेकिन अब सरकार सत्ता हासिल करने के बाद किसानों के साथ किये वायदों को बुलाकर उनसे धोखा कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार बिल वापस लेने के बाद सरकार ने माना था कि किसानों की फसलों का एमएसपी कानून बनाकर लागू किया जाएगा जो अभीतक सरकार ने नही किया न ही किसानों केकरज माफ किये हैं न ही बेरोजगारों को रोजगार दिया गया, बजट में किसानों के लिए तय राशि से 8 हजार करोड़ रुपये कम कर दिए गए और मनरेगा की राशि भी कम कर दी गई है जिससे लोगों का रोजगार कम होगा। उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों व कॉरपोरेट घरानों के हितों को सुरक्षित रखने का बजट है जिसकी कापियां फूंकी जा रही है। इस अवसर पर तहसील प्रधान कश्मीर सिंह भज्जल, रेशम सिंह, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, निरमल सिंह, झलमन सिंह, परमजीत सिंह, जस्सा सिंह, जुझार सिंह, रशपाल सिंह, बलहार सिंह, व रणजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर तहसील कार्यालय में मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 30 जनवरी:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

पाँचवें हरे नगर कीर्तन में संगतों ने बड़ी संख्या में भरी हाज़िरी : पवित्र बईं के मूल स्रोत से शुरू हुआ नगर कीर्तन गालोवाल निर्मल कुटिया पहुँचा

बईं किनारे सड़क बनाने की योजना सरकार को भेजी – घूमन पाँच प्यारों की अगुवाई में नए गुरु घर की रखी गई नींव दसूहा, 09 नवंबर :  श्री गुरु नानक देव जी के 556वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
article-image
पंजाब

Former Cabinet Minister Sohan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 : Shiromani Akali Dal Badal National President Sukhbir Singh Badal has appointed former Cabinet Minister Sohan Singh Thandal as the party’s National General Secretary. In a conversation with journalists, the newly appointed...
Translate »
error: Content is protected !!