बजट में भेड़-बकरी पालकों के हितों का रखा गया विशेष ध्यान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

 

प्रोत्साहन योजना पर 10 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, भेड़-बकरी पालन व्यवसाय को मिलेगी मजबूती
 एएम नाथ। चम्बा,  19 फरवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में भेड़ पालकों के हितों का ध्यान रखते हुए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि  का प्रावधान किया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सूक्खु द्वारा प्रस्तुत बजट में  भेड़-बकरी पालकों की बड़ी समस्याओं में डिप्पिंग और ड्रेंचिंग की व्यवस्था में सुधार के प्रावधान करने के साथ भेड़ों की ऊन कटाई की  मौजूदा  व्यवस्था में सुधार करके परम्परागत चरानों तथा रास्तों का पुन:  निर्माण,  ऊन के व्यापार में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में आए बदलाव के कारण ऊन के खरीद मूल्य में भारी गिरावट के बावजूद उचित व्यवस्था करना,  प्रदेश में भेड़-बकरियों के लिए  एफएमडी वैक्सीनेशन शुरू करने तथा  विभिन्न   समस्याओं के निदान के लिए एक नई योजना “भेड़-बकरी पालक प्रोत्साहन योजना” प्रारम्भ करने की घोषणा से भेड़ पालक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
यहां खास बात यह है कि प्रदेश में जहाँ 8 लाख भेड़ें तथा 11 लाख बकरियों की संख्या हैं वहीं ज़िला में  भेड़ पालकों के पास भेड़ 245560 तथा 225361 बकरियां है। वर्तमान में भी कई परिवारों की आर्थिकी का आधार भेड़-बकरी पालन व्यवसाय है।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय से भेड़- बकरी पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन पहाड़ी कवि सम्मेलन का DC आदित्य नेगी ने किया शुभारम्भ :

युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए उठाने होंगे समुचित कदम – उपायुक्त शिमला, 01 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को अपनी पहाड़ी संस्कृति...
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू और कुलदीप सिंह पठानिया काले अंब में देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर 15 जनवरी :  प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काले अंब में...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कंप्यूटर कोर्स के लिए14 जनवरी तक करें आवेदन

ऊना 7 जनवरी: हिमाचल कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऑफिस ऑटोमेशन में निःशुल्क शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!