बजट में हिमाचल सहित अन्य कर्जदार राज्यों को भी कोई स्पेशल ग्रांट नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा : प्रतिभा सिंह
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि अगले साल देशभर में चुनाव होने हैं। इसलिए उम्मीद थी कि समाज के हर वर्ग को छूने वाला बजट केंद्र सरकार देगी। मगर, इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी को खत्म करने का कोई उल्लेख नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में आज मनरेगा की वजह से अराजकता नहीं है। इसके लिए भी मोदी सरकार ने पर्याप्त बजट नहीं दिया है। ग्रामीण स्तर पर रोजगार देने वाली मनरेगा योजना को केंद्र सरकार खत्म करना चाह रही है, जबकि मनरेगा योजना पूरे देश में ग्रामीणों को रोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहित अन्य कर्जदार राज्यों को भी कोई स्पेशल ग्रांट नहीं दी गई। हिमाचल पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। 5500 करोड़ पेंशन का एरियर, 4500 करोड़ का कर्मचारियों का एरियर और 920 करोड़ रुपए DA की किश्त के हैं। ऐसे में हिमाचल केंद्र से वित्तीय मदद की उम्मीद कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में प्रदेश में रेल और हाईवे के विस्तार के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के कल्याण के प्रति केन्द्र सरकार के भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह: बजट को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थीं, मगर ऐसा कुछ नही किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई है। बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की किसी भी योजना का प्रस्ताव नहीं है, जो बहुत ही दुखद है। उन्होंने इसे दिशाहीन करार दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में एमएसएमई सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के औद्योगिक विभाग द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस...
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियांे को कोरोना सुरक्षा नियमों बारे एसओपी जारी, उलंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही: डीसी

ऊना  : सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसओपी जारी की गई है। यह दिशानिर्देश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 व 34 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार की सरगना सोनू पंजाबन – जानें कौन है : सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सुनाई थी सजा , सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज

रोहित भदसाली।  दिल्ली :  सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!