बड़सर-बिझड़ी में करोड़ों के शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री : इंद्र दत्त लखनपाल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

by
मुख्यमंत्री के आह्वान पर बड़सरवासियों से भी की अपने घरों में दीप जलाने की अपील
विधायक ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
बड़सर 21 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 जनवरी को बड़सर-बिझड़ी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास करेंगे तथा बिझड़ी के स्टेडियम में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
अयोध्या में सोमवार को होने वाली राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम किसी पार्टी विशेष के ही नहीं, बल्कि सब भारतवासियों के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अनुष्ठान के अवसर पर प्रदेश में छुट्टी घोषित करके तथा समस्त प्रदेशवासियों से दीप जलाने का आह्वान करके एक बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया है। इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री के इस आह्वान पर समस्त बड़सरवासियों से भी अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील की।
उन्होंने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा की बहन विमला देवी और जीजा लेखराज को विशेष रूप से सम्मानित किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पहले प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चौधरी, बीडीसी सदस्य अमिता और अंजना, स्थानीय पंचायत प्रधान बब्बी, पूर्व प्रधान धर्म सिंह, उपप्रधान विजय ढटवालिया, ग्राम पंचायत कोहडरा के प्रधान निक्कू, कांग्रेस नेता केहर सिंह सोहारू, केवल शर्मा, अजीत शर्मा, रमेश चंद, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश गर्ग, सदस्य पवन कुमार, राजेश कुमार, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र -मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर आपदा प्रबंधन को लेकर किए शब्दी हमले : मुख्यंमत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा केंद्र सरकार कुछ दे चाहे नहीं, 26 सितंबर को राहत पैकेज की घोषणा करेंगे

शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र की राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सभी सदस्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से

धर्मशाला, 28 नवंबर। मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला विक्रम इलावर्सन ने बताया कि हिमाचल सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-दिल्ली रूट की वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, करनाल में धुंध के कारण ट्रक से हुई टक्कर

एएम नाथ। चम्बा :  हरियाणा में घने कोहरे के चलते चम्बा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा हरियाणा के करनाल हाईवे पर उस समय हुआ, जब...
Translate »
error: Content is protected !!