बड़सर में निकाली नशा विरोधी रैली, विद्यार्थियों को शपथ दिलाई : एसडीएम स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने भी रैली में लिया भाग

by
एएम नाथ।  बड़सर 11 फरवरी। नशे की समस्या के विरुद्ध आम लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को यहां उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी ने शिक्षा विभाग, शिक्षण संस्थानों, अन्य विभागों तथा क्षेत्र की संस्थाओं के सहयोग से एक जागरुकता रैली निकाली।May be an image of one or more people, crowd and text
एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने इस रैली को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीएम ने स्वयं, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, डिग्री कालेज, बीएड कालेज और एनएफसीआई संस्थान के विद्यार्थियों के साथ भाग लेकर नशे के विरुद्ध जागरुकता का संदेश दिया। May be an image of textयह रैली मिनी सचिवालय से बड़सर बाजार और मैहरे बाजार से गुजरती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर पहुंची।May be an image of one or more people and street
इस अवसर पर एसडीएम ने सभी प्रतिभागियों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई तथा चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी को रोकने के लिए आम लोगों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इस समस्या के विरुद्ध हर नागरिक को आगे आना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने चमेरा चरण–III के परियोजना प्रभावितों के पुनर्वास मामलों की समीक्षा की

भूस्खलन प्रभावित मुचका गांव के लोगों के पुनर्वास हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश पावर प्रोजेक्ट कूड़ा निष्पादन को लेकर उठाएं प्रभावी कदम : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के वनों को आग से बचाने के लिए तीन वाहन दिये

ऊना  :गर्मियों में वनों को आग से बचाने के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से वन अधिकारियों कि मांग पर तीन गाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं, जो सीजन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 लड़कों के साथ थी 8 लड़किया दरवाजा खुला तो लोगों ने बंद कर ली आंखें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।  दरअसल, जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से 8...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 राज्यों व एक UT में चुनावी बिगुल : कब कहां होंगे चुनाव? ECI ने दिए सारे अपडेट

नई दिल्ली : देश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी घोषणा आज हुई है। चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर...
Translate »
error: Content is protected !!