बड़ी खबर : पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब देना होगा ये सर्टिफिकेट

by

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को ‘नो ड्यूज़’ प्रमाणपत्र जमा करना होगा। मतलब, अब ‘डिफॉल्टर’ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों से ‘अनापत्ति’ प्रमाणपत्र लेने को कहा गया है।

पंचायत में सरपंच और पंच का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर किसी भी प्रकार का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों पर किसी भी तरह का बकाया होगा उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

पंचायत चुनावों के लिए, जब उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, तो उन्हें संबंधित पंचायत से ‘अनापत्ति’ या ‘कोई बकाया नहीं’ प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा।

चुनाव आयोग का कहना है कि जिन उम्मीदवारों के पास ‘अनापत्ति’ प्रमाणपत्र नहीं है, वे इसके बदले हलफनामा दायर कर सकते हैं। शपथ पत्र में वह बताएंगे कि पंचायत संस्थाओं का कोई बकाया नहीं है और पंचायत भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जब निशिकांत दुबे, राहुल गांधी को देखते हैं तो उनके पेट में दर्द होने लगता : राजा वारिंग

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन और एलपीजी की संभावित कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला...
article-image
पंजाब

दीवान ने मोदी सरकार पर साधा निशाना : एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने, तेल की कीमतें फ्रीज करने और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी वृद्धि रद्द करने की मांग

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला लुधियाना, 13 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़...
पंजाब

10 मंत्रियों को पिछले महीनेनई इनोवा क्रिस्टा दी गई, चार मंत्रियों की गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं : विधायकों को इनोवा का बेस मॉडल दिया जायेगा

चंडीगढ़  :  पंजाब सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों के लिए नई इनोवा गाड़ियां खरीदी है। मंत्रियों को तो पिछले महीने ही इनोवा टॉप मॉडल गाड़ियां दे दी गई है। जबकि विधायकों को...
Translate »
error: Content is protected !!