बड़ी खबर : सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों को गिरफ्तार करने असम पहुंची पुलिस

by
अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। खालिस्तानी संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी तथा खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के सात साथियों को पंजाब लाने के लिए पुलिस असम पहुंच चुकी है।  पुलिस को अमृतपाल के दो साथियों प्रधानमंत्री बाजेके और गुरमीत सिंह का ट्रांजिट रिमांड मिल गया है। दोनों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मंगलवार सुबह दोनों के अमृतसर पहुंचने की संभावना है। बता दें कि पंजाब सरकार ने इन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) जारी रखने से मना कर दिया है। इसके चलते पंजाब पुलिस अमृतपाल के साथियों को लेने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है। डीजीपी गौरव यादव ने भी इसकी पुष्टि की है। फिलहाल अमृतपाल सिंह, पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे।
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही एनएसए की अगली सुनवाई अब 22 मार्च को होगी जिसके बाद ही पंजाब सरकार अगला फैसला लेगी। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के लिए डिब्रूगढ़ की अदालत में पेश करेगी ताकि उन्हें पुलिस स्टेशन पर हमले के केस में पंजाब वापस लाया जा सके।
अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले की करेंगे जांच : डीआईजी
डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर सतिंदर सिंह ने कहा कि जब अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था तो केस दर्ज किया गया था, जिन 10 लोगों पर एनएसए लगाया गया था, उन्हें अभी तक उस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। हम मामले की जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। हम 7 लोगों को गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाएंगे और अजनाला कोर्ट में पेश करेंगे और जांच करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 2023 में सांसद अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में 250-300 लोगों की भीड़ ने अपने एक साथी को हिरासत से छुड़ाने के लिए अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। थाने पर हमला करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर एनएसए लगाया और उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित 

गढ़शंकर,  29 अक्तूबर: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।...
article-image
पंजाब

गोल्ड मैडलिस्ट लड़किया की कोई सुनने को तैयार नही तो आम परिवारो की लड़कियों की कौन सुनेगा : हरपुरा

जालंधर : देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोलड मैडल जीत कर लाने भी हमारी लड़कियां सड़क पर इंसाफ मांगने के लिए बैठी है। लेकिन भाजपा की मोदी सरकार आँखें और कान बंद कर...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने दिया धरना

गढ़शंकर : तहसील कमेटी सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर धरना दिया और पंजाब के डीजीपी को एक मांग पत्र भेजा इस...
article-image
पंजाब

दीवान ने बिट्टू के पंजाब सेवा के दावे की पोल खोली कहा: राज्यसभा सीट न मिलना बिट्टू की नाकामी का सबूत; 2027 विधानसभा चुनावों में इनकी हार तय : दीवान

लुधियाना, 5 जून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व महासचिव पवन दीवान ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर तीखा सवाल उठाया है, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!