बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन पर खर्च होंगे सात करोड़: कमलेश

by

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को चरणबद्व तरीके से सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बढल ठौर-बस्सी-डोंटा सड़क अपग्रेडेशन के लिए सात करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है तथा जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा। शुक्रवार को बढलठौर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने तथा जनमस्याएं सुनने के उपरांत विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव और गरीब का विकास करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और गरीब के विकास कार्यो में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में बड़े विकास कार्यो के साथ.साथ गांव और गरीबों तक विकास पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन नहीं हो सके और घर द्वार पर ही रोजगार प्राप्त हो सके। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस क्षेत्र में जल्द ही रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप योजना को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की विशेष तौर पर कैरियर कांउसलिंग भी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा स्टार्ट अप के साथ जुड़कर स्वाबलंबी बन सकें।
उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने पंचायत प्रवास कार्यक्रम शुरू किया है जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के ग्रामीणों से मिलकर उनकी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस की शिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बढलठौर पंचायत में विकास कार्यों के लिए दस लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 29 लाभार्थियों को 31 हजार-31 हजार के चेक भी वितरित किए।
इससे पहले पंचायत प्रधान बढलठौर सुमन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बीडीओ देहरा मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार सतविंदर गुलेरिया, सीडीपीओ बलजीत सिंह ठाकुर, एसडीओ राजेंद्र बग्गा, पंचायत उपप्रधान अश्वनी, पूर्व प्रधान गुरनाम सिंह, सुरेंद्र मनकोटिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक देश एक चुनाव” वर्तमान की जरूरत, इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विधान परिषद के मामले देश में एक जैसी व्यवस्था हो,  सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज, आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ भड़का आक्रोश: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिरुद्धसिंह भी हुए शामिल – लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह मस्जिद बनी

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ गुरुवार को हिंदू समुदाय ने रोष मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!