बढलग स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

by

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : शिक्षा खंड कुठाड के तहत रावमावि बढलग के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनका गौरव व मनोबल बढ़ाया है।विद्यालय के डीपी सुभाष चंद ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यालय के 7 छात्रों को सम्मानित किया व उन्हें स्टडी टेबल भेंट किए।
इन छात्रों में दीपिका और मोहित आठवीं कक्षा व सिमरन, दिव्यांशी,आयुषी,रितिका व सौरव 10 वी कक्षा के छात्र हैं, इन्होने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपने स्कूल शिक्षकों व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर विद्यालय प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया,ताकि विद्यालय के अन्य छात्र भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने सपने साकार कर सकें।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र सिंह,सुभाष चंद,कमलेश कुमारी,मीना कुमारी,पद्मदेव, ईश्वर दत्त,बबीता,लाजो देवी,शिल्पा,ज्योति,धर्मपाल,प्रकाश चंद व नीता कुमारी ने भी उनकी सराहना कर उन्हें शुभ कामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन पहाड़ी कवि सम्मेलन का DC आदित्य नेगी ने किया शुभारम्भ :

युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए उठाने होंगे समुचित कदम – उपायुक्त शिमला, 01 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को अपनी पहाड़ी संस्कृति...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित

रोहित जसवाल / एएम नाथ । ऊना : जिला ऊना की विभिन्न नगर पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत गगरेट, अंब, दौलतपुर चौक और टाहलीवाल में कई...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जब देश पर संकट आता है तो भाई बहन देश छोड़ भाग जाते है: मुख्यमंत्री योगी

सलोह (हरोली) : काग्रेस का साथ देना देश के साथ खिलवाड़ करना है। काग्रेस ने कशमीर में 370 धारा लगाकर देश में आतंकवाद की जड़ लगा दी थी और जव भाजपा को आपने अवसर...
हिमाचल प्रदेश

टैगोर स्कूल कुठाड़ में इन्वेस्टिचर समारोह 7 अप्रैल को समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : दून क्षेत्र के प्रतिष्ठित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ के परिसर में सात अप्रैल को वार्षिक इन्वेस्टिचर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यायल की निर्देशक प्रधानाचार्य रीता...
Translate »
error: Content is protected !!