बतौर विधायक विवेक शर्मा को 4 जून के अपने को अपने साथ शिमला ले जा रहे : मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। ऊना :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों जयराम ठाकुर वह सब बातें कंगना रनौत से बुलवाते हैं, जो वह खुद नहीं बोल पाते।  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, ”जयराम ठाकुर को ऊना से सीधी आवाज जानी चाहिए।  उन्हें पता चलना चाहिए कि कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार विधानसभा में बहुमत में है। मौजूदा वक्त में 62 सदस्यों वाले हाउस में 34 विधायक कांग्रेस के पास हैं।  कुल 68 सदस्यों वाले वास्तविक हाउस में भी कांग्रेस को सिर्फ एक विधायक की जरूरत है।

                                      उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में तीन निर्दलीय विधायक भी विधानसभा से बाहर हो जाएंगे और हाउस 65 सदस्यों का हो जाएगा।  बाद में तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होंगे। ऐसे में कांग्रेस के बहुमत की चिंता बीजेपी को नहीं करनी चाहिए।  मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा चुनावी रण में हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विवेक शर्मा के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बतौर विधायक विवेक शर्मा को 4 जून के अपने को अपने साथ शिमला ले जा रहे हैं।   मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची।  इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनाव के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनाव को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी. उन्होंने कहा कि 4 जून तो भाजपा के नेताओं को हम याद करवाते रहेंगे।

ईमान बेचने वालों को सबक सिखाने की जरूरत-  कुटलैहड़ के घड़वासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए।  जिन्होंने ईमान बेच दिया, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक जिनमें वे खुद और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे । यह भी इतिहास में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अमरजीत सिंह ने दशकों पुराना कबाड़ हटवाया : अनावश्यक रूप से जमा किए गए सामान से हो रही थी दिक्कत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 30 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के लिए जहां सभी लोगों ने अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अन्य भवनों एवं परिसरों की सफाई करके इन्हें चमकाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

734 कांस्टेबल की भर्ती, 10 जुलाई से आवेदन शुरू : 6 अगस्त तक मिलेगा मौका

एएम नाथ । शिमला ; 09 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!