बदले की राजनीति पर उतरी आम आदमी पार्टी – भाजपा के बढ़ते क़दम से बौखलाई आम आदमी पार्टी : विजय सांपला

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब में पिछले तीन वर्ष से राजनीति के हर वर्ग में लगातार फ्लाप हो रही पंजाब की आम आदमी सरकार अब पंजाब में भाजपा के बढ़ते कदम देख गंदी और बदले राजनीति पर उतर आई है। उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए अपने निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए बोले। सांपला ने बताया कि पंजाब में हर मुद्दे पर पिछड़ रही आम आदमी पार्टी की तरफ से गिल्को कंपनी के मालिक रंजीत सिंह गिल के घर पर विजिलेंस की छापामारी करके इसका सबूत भी दे दिया है। बात करते हुए सांपला ने कहा कि रंजीत सिंह गिल पिछले लंबे समय से राजनीति में काम कर रहे है। उन्होंने दो बार खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा है। एक दिन पहले ही रंजीत सिंह गिल ने भाजपा में शामिल हुए है। रंजीत सिंह गिल ने अपनी प्रैस वार्ता में स्पष्ट रुप से कहा है कि वह देश में नरेंद्र मोदी के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। हैरानी तो इस बात की है कि आम आदमी पार्टी को ऐसा क्या महसूस हुआ कि रंजीत सिंह गिल के भाजपा में शामिल होते ही विजिलेंस की छापामारी करा दी। सांपला ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा है कि पंजाब भाजपा पूरी तरह से रंजीत सिंह गिल के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में भाजपा का बढ़ता हुआ आधार देखकर बौखलाई हुई है और इस बौखलाहट में ही वह बदले की भावना से काम कर रही है
सांपला ने कहा कि केजरीवाल जो दिल्ली से बुरी तरह हारकर वह पंजाब में भी अपनी मनमानी करके दिल्ली की तरह पंजाब की राजनीति को भी गंधला करना चाहता है और पंजाब को विनाश की ओर धकेल रहा है। पंजाब की जनता 2027 के चुनाव में दिल्ली के बनते ही सबक़ सिखाएगी और इनको चलता करेगी।और भाजपा पूरी तरह से बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उनके साथ भारत भूषण वर्मा, शिवम ओहरी प्रधान जिला भाजपा युवा मोर्चा व अन्य पार्टी वर्कर शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

मायावती का सबसे बड़ा एक्शन – भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया-आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से पहले निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन से बहुजन समाज पार्टी के भीतर पारवारिक बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मायावती ने अपने भतीजे, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सावधान! ऐसे भी खाली हो सकता है आपका बैंक खाता : वेबसाईटों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी का रिस्क, अधिकतर वेबसाईटों पर फर्जी नंबर, शातिर लोगों को लगा रहे चूना

साईबर ठगों से बचने को साईबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी एएम नाथ। शिमला : ऑनलाईन सर्च किए हुए नंबरों से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने दिया धरना

गढ़शंकर : तहसील कमेटी सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर धरना दिया और पंजाब के डीजीपी को एक मांग पत्र भेजा इस...
Translate »
error: Content is protected !!