बद्दी और नालागढ़ में हजारों उद्योग लगे हैं और लाखों लोगों को रोजगार मिला : मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क भी भारतीय जनता पार्टी की ही देन – अनुराग सिंह ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से पार्टी उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा की नीतियों की वजह से हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को विस्तार हुआ है।  पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल की डबल इंजन की सरकार में एक दिसंबर 2002 को हिमाचल प्रदेश को विशेष इंडस्ट्रियल पैकेज मिला था और इस कारण राज्य के बद्दी और नालागढ़ में हजारों उद्योग लगे हैं और लाखों लोगों को रोजगार मिला है। मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क भी भारतीय जनता पार्टी की ही देन है।

अनुराग सिंह ठाकुर रविवार को सोलन जिला के नालागढ़ में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल में जो रेल और सड़क विकास हुआ है यह भी भारतीय जनता पार्टी ने ही कराया है। मगर इसमें एक बात यह भी है कि विकास के कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण राज्य सरकार को करना होता है। बिना जमीन अधिग्रहण के विकास के कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि हम हिमाचल से जुड़ने वाली सड़क नहीं बनाएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि विकास के लिए नीति और नियत के साथ-साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहद जरूरी होती है।

उन्होंने कहा है कि आज हम लोकसभा चुनाव में अपने विकास के ट्रैक रिकॉर्ड के ऊपर लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस भय और भ्रम फैलाकर चुनाव में उतरी है। उनके गठबंधन का हाल यह है कि सभी एक दूसरे पर विश्वास ख़त्म हो चुका है और सब अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं।  अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि बद्दी नालागढ़ और उससे लगते इंडस्ट्रियल बेल्ट में जो उद्योग हैं उसमें हमारे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों युवा कार्यरत हैं। उन्होंने इन युवाओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि 2014 और 2019 की तरह ही फिर इस बार हिमाचल की चारों सीटें भाजपा को मिलेंगी और मोदी 400 से ज्यादा सीटों के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर की विस्तृत चर्चा : ज़िला परिषद की विशेष बैठक की ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन 8 पर्चे दाखिल : *कुल 27 उम्मीदवार मैदान में

एएम नाथ।  सरकाघाट, 2 मई :  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम एवं तीसरे दिन 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरोपी महिला कर्मचारी के घर से जूनियर ऑडिटर भर्ती के प्रश्नपत्रों के तीन सेट मिले :बजट सत्र में नशे के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : अगले 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामले पर सीएम ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!