बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर उद्योग विभाग के सामने भरा पानी : जब तक पानी बंद नहीं होगा तब तक नहीं रिपेयर होगा मार्ग

by

बद्दी, 8 अप्रैल (तारा) : बद्दी –बरोटीवाला सड़क पर उद्योग विभाग के कार्यालय के समीप अभी भी गांव का पानी आना नहीं रूका है। जब तक गांव से आने वाला पानी बंद नहीं हुआ तब इस मार्ग को रिपेयर नहीं किया जा सकेगा। बरसात में यहां पर और पानी जमा हो गया जिससे दुपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले कामगारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर उद्योग विभाग के ठीक सामने सड़क पर जुड़्डी गांव का गंदा पानी आ रहा है। लोनिवि पिछले तीन माह से नगर निगम व जल शक्ति विभाग को इस पानी को ठीक करने का आग्रह कर रहा है। नगर निगम ने पानी का रिसाव कम तो कर दिया है लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है जिससे इस सड़क को ठीक नहीं किया गया है।
कामगार नेता विक्रम ठाकुर ने बताया कि यहां से बरोटीवाला, भटोली, काठा व एचपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रो में कामगार पैदल जाते है। वाहन से यह गंदा पानी कामगारों के ऊपर उछलता है। अभी यह गंदा पानी आना पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। विभाग ने यहां पर गड्ढों को दबाने के लिए मिट्टी डाल दी है जिससे बरसात आने पर यहां कीचढ बन गया है। और अप पैदल चलने भी कठिन हो गया है।

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि अभी तक पानी आना बंद नहीं हुआ है। जैसे ही पानी आना बंद हो जाता है तो यह पर पेवर ब्लाक लगाए सड़क को ठीक किया जाएगा।

बद्दी- बरोटीवाला सड़क पर उद्योग विभाग के कार्यालय के समीप जमा हुआ पानी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत: संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव ने सोरिया में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की एएम नाथ : अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ : HPU के 42 कालेजों के विद्यार्थी ले रहे भाग

सुनील शर्मा बिट्टू ने किया पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ; बोले—राजीव गांधी ने युवाओं की ताकत पहचानकर 18 वर्ष की उम्र में दिया था मतदान का अधिकार एएम नाथ। हमीरपुर, 13 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएसआईसी के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक को नई दिल्ली में दी अहम जिम्मेदारी

निगम नई दिल्ली मुख्यालय में दिया अस्थाई तौर पर डिविजन हैड का कार्यभार बी बी एन, 22 मई (तारा) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच की निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही, डाकिए के कमरे से 800 लोगों की डाक बरामद

कॉल लेटर, आधार-पैन कार्ड और एटीएम कार्ड दो महीने तक कमरे में दबाए, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!