बधानी और चंबोह में लोक कलाकारों ने दिया नशा निवारण का संदेश : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

by
भोरंज 04 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी और ग्राम पंचायत चंबोह में नशा निवारण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा और तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच नादौन के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया तथा इस सामाजिक बुराई का कड़ा विरोध करने का संदेश दिया।
तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने बताया कि नशा एक जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जिंदगी को खत्म कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए और बचपन में ही छोटे बच्चों को अच्छी आदतों की तरफ डालना चाहिए। उन्हांेने कहा कि अगर हमारे गांव-मोहल्ले में कोई भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस या फिर पंचायत प्रधान को देनी चाहिए। तहसील कल्याण अधिकारी ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति इसके सेवन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के दो ही परिणाम होते हैं और वे हैं मौत या जेल। नशा पूरे परिवार की खुशियों को तबाह करके रख देता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बधानी के प्रधान विनोद कुमार, उपप्रधान विपिन कुमार, वार्ड पंच उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत चंबोह के प्रधान विपन कुमार, उपप्रधान महिंदर सिंह और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC बोले नशा तस्कर किसी भी सूरत में बचने न पाएं : DC जतिन लाल का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

ऊना, 20 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसा : दुल्हे के भाई, भाभी व आठ माह की भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

मंडी :   मंडी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पंडोह खोलानाला संपर्क मार्ग से एक ऑल्टो कार के पंडोह डैम की...
Translate »
error: Content is protected !!