बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

by

ऊना, 17 जून – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचीबद्ध पूर्वी कलामंच के फोक मीडिया गु्रप द्वारा बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे गीत-संगीत एवं लघु नाटकों की प्रस्तुती देकर जागरूक किया।
कलाकारों ने बताया कि नशे की प्रवृति से सामाजिक, शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है। नशे की दलदल में धंसने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए सभी को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कलाकारों ने बताया कि किसी भी नई चीज की ओर आकर्षित होने की स्वाभाविक प्रवृति होती है। लेकिन नशे का आकर्षण घातक हो सकता है। नशा पूरे परिवार को विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने पर बल दिया और कहा कि हम सभी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर बनगढ़ जेल के उपाधीक्षक जगजीत चैधरी ने बताया कि सरकार जेल में बंदियों को नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए काफी अच्छे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि बंदी जागरूकता कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक सुधार ला सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में किए 116 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन : राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में किए 72 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण

शिमला, 25 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 116 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए। शिक्षा मंत्री ने अटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में भव्यता से मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती : हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 सितंबर। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर मंगलवार को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में भव्य स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सुबह से ही लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय “हिमाचल दिवस समारोह” : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

एएम नाथ, शिमला :   हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की ली सलामी

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!