बरसात में हुए भूमि कटाव के लिए किसानों को कम से कम 2200 रूपये की सहायता – उपनिदेशक कृषि

by

चंबा, 5 दिसंबर :
उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में जिन किसानों का पिछली बरसात में अधिक बारिश होने के कारण खेतों की मिट्टी बेह जाने या नदी नालों के किनारे हुए भूमि कटाव बहुत नुकसान हुआ है ।

उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को सहायता राशि वितरित की जा रही है । यह सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 11.32 लाख रूपये आपदा राहत राशी निर्धारित तिथि 4 दिसम्बर तक प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के अनुसार 217 किसानों को वितरित की जाएगी I

डॉ धीमान ने बताया कि कृषि विभाग चंबा द्वारा इस वर्ष आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 18 लाख रूपये प्राप्त हुए है जिसमें 12 लाख की अतिरिक्त धनराशि एक सप्ताह के भीतर प्राप्त हो जाएगी I उन्होंने बताया कि यह धनराशी आपदा से प्रभावित किसानों को प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों के अनुसार वितरित की जाएगी I जिसमें कृषि योग्य भूमि से गाद निकालने के लिए 18 सौ रूपये प्रति हेक्टेयर तथा कम से कम 2200 रूपये देने का प्रावधान किया गया है I
डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि भूस्खलन और नदी नालों के रास्ते बदलने तथा हिमस्खलन से होने बाले भूमि कटाव के लिए 47 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर या कम से कम 5 हज़ार रूपये देने का प्रावधान है I

उन्होंने बताया कि सहायता राशी प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रार्थना पत्र के साथ सम्बंधित पटवारी की रिपोर्ट भी संलग्न करनी होगी I पटवारी की रिपोर्ट में यह लिखा होना चाहिए कि जहां नुकसान हुआ जिसमें प्रार्थी की हिस्सेदारी क्या है। कितने क्षेत्रफल में इस वर्ष की बरसात के कारण भूमि कटाव हुआ है। क्योंकि यह सहायता किसानों को उनके भूमि कटाव वाले खेतों के क्षेत्रफल के अनुसार ही दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी या कृषि विभाग के किसी भी कार्यालय में संपर्क करें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी – जा रही थी हिमाचल से पंजाब : चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

रोहित भदसाली।  ऊना : : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का क्योरटेक प्रांगण में सम्मान

क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला का समाज सेवा के प्रति समर्पण सराहनीय: शुक्ल बीबीएन, 17 फरवरी (तारा)  : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, यू के, लंदन के सीईओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से पूर्व जिला के सभी उपभोक्ता उचित मूल्यों की दुकानों पर अपना ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – राघव शर्मा

ऊना, 21 जुलाई – जिला ऊना में कुल 1,51,421 राशन धारक हैं तथा कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों पर बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा सस्ती दरों पर हर माह...
Translate »
error: Content is protected !!