बरोटीवाला कालेज के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया भाग शिविर में विभिन्न गतिविधियो में भाग लेने पर चेतन मेहता को दिया प्रमाण पत्र

by

बी बी एन, 2 मार्च (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के एनएसएस स्वयंसेवक चेतन मेहता ने केरल के कुट्टिक्कनम स्थित मारियन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर– में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
यह शिविर क्षेत्रीय निदेशालय, एनएसएस, तिरुवनंतपुरम की ओर से महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।
शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह चर्चा, सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ तथा राष्ट्रीय एकता विषयक विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। चेतन मेहता ने सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई और सफलतापूर्वक शिविर पूर्ण किया, जिसके लिए उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुपमा पाठक एवं एनएसएस इकाई संयोजक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने चेतन मेहता को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।
फोटोकैप्शन
बरोटीवाला कालेज का एनएसएस का स्वयं सेवक चेतन मेहता को प्रमाणपत्र देते हुए कालेज की प्राचार्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में थी दुल्हन, ट्रैफिक पुलिस ने रोकी गाड़ी , चालान काटने की बजाय …पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक

उत्तर भारत में एक बार फिर विंटर वेडिंग सीजन ने तेजी पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर शादी से एक बार फिर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. अब जो सोशल...
Translate »
error: Content is protected !!