बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

by
धर्मशाला  : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह विभाग में 29 वर्षो से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत हुये। बलवंत सिंह ने 27 अप्रैल, 1995 को विभाग में नियमित कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व उन्होंने विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी 10 वर्ष अपनी सेवायें दीं। अपनी नौकरी के दौरान वे बिलासपुर, हमीरपुर और धर्मशाला में कार्यरत रहे।
इसके अतिरिक्त जिला लोक सम्पर्क कार्यालय धर्मशाला में तबला मास्टर के पद पर कार्यरत अजय कुमार भी आज 12 साल की सेवाएँ देने के उपरांत सेवानिवृत्ति हुए, उन्होंने 30 जुलाई, 2011 से नियमित सेवाएं आरंभ की थीं। अजय कुमार इससे पूर्व 2002 से विभाग में अनुबंध आधार पर कार्यरत रहे।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में जिला लोक संपर्क कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा ने बलवंत सिंह और अजय कुमार द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से दी गई उनकी सेवाएं अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं। विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चितकारा यूनिवर्सिटी में 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह से हड़कंप, देर रात छात्रों का प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर छात्राओं की मौत की खबर वायरल, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार बोले- पूरी तरह अफवाह चितकारा यूनिवर्सिटी में रात को जुटे छात्र, CCTV फुटेज जांचने की मांग; पुलिस ने शिकायत ली हरिन्द्र सिंह निक्का।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का एक और नया ड्रामा : कैबिनेट छोड़कर निकले ​शिक्षा मंत्री रोहित, मुकेश मनाकर वापस लाए

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की घमासान राजनीति के बीच अब एक और नया ड्रामा सामने आया हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल के परिवहन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा : टूरिस्ट वाहनों की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने पर सहमति, कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा होगी

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण परिवहन मुद्दों को...
Translate »
error: Content is protected !!