बलि दी जानी थी चार वर्षीय बच्चे की मध्यप्रदेश में : महिला व डॉक्टर ने रची साजिश…..लुधियाना में हुई थी 2 लाख में डील…

by
बरनाला : बरनाला में गरीब परिवार के दो साल के बच्चे का 4 अप्रैल को अपहरण हुआ था। इस मामले में बरनाला पुलिस महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है।   पुलिस जांच में अभी तक कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश से हुई है। वहीं बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया है।
 डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बच्चे को ढूंढने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई थी, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार अप्रैल को बच्चे को आरोपी मानव अरोड़ा और दमनप्रीत सिंह ने बरनाला अनाज मंडी में झुग्गी-झोपड़ी से अपहरण कर ले गए थे। रास्ते में तीसरा आरोपी आदित्य भी उनके साथ शामिल हो गया। उन्होंने आगे बच्चे को कोहिनूर सिंह और दविंदर सिंह को सौंप दिया जो उसे लुधियाना के सार्थिक हेल्थ केयर मुंडिया खुर्द में आरोपी महिला रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी के पास ले गए। महिला आरोपी रविंदर कौर ने डॉ. विकास तिवारी के माध्यम से बच्चे को किसी निसंतान दंपती को 2 लाख रुपये में बेचने की साजिश भी रची थी।
मध्यप्रदेश में किया जाना था तांत्रिक अनुष्ठान 
जांच में सामने आया कि बच्चे को लुधियाना से मध्यप्रदेश ले जाना था। आरोपियों ने बच्चे को मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर ले जाना था, वहां किसी तरह के तांत्रिक अनुष्ठान का माहौल किया जाना था। इससे ऐसा लग रहा था कि बच्चे की बलि देने की योजना थी। हालांकि वहां बच्चे के साथ क्या किया जाना था इसका पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से मोटरसाइकिल, कार और एक तकनीकी सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस रिमांड में हो सकते है कई खुलासे
डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अकसर कहा जाता है कि पुलिस केवल अमीर लोगों के बच्चों की सुरक्षा करती है। लेकिन इस मामले में यह बच्चा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। इस वजह से पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपी दमनप्रीत सिंह और आदित्य ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 में लुधियाना में 8 करोड़ रुपये की बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवन के वास्तु दोष बारी _बारी से सबको खा जाते हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भवन की वास्तु हमारे जीवन में अत्यन्त ही महत्वपूर्ण प्रभाव रखती हैं भवन की वास्तु सही तो प्रभाव सही ओर वास्तु ग़लत तो प्रभाव भी ग़लत। लेकिन यह ग़लत बारी _बारी...
article-image
पंजाब

वर्धमान ए.एंड ई. के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास कार्यालय का किया दौरा

होशियारपुर, 09 फरवरी: सचिव रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि वर्धमान ए. एंड.ई के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास सोसायटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे के  दौरान उनकी ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!