बल्देयां और मशोबरा के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने किया निरीक्षण

by

शिमला, 04 नवम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 62-कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने इस अवसर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर तैनात नामित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त 01 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला व्यक्ति भी अपना फॉर्म नम्बर-6 अग्रिम में नामित अधिकारी एवं बीएलओ को जमा करवा सकता है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक बूथ पर नामित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी 05 एवं 19 नवम्बर, 2023 को छुट्टी वाले दिन भी अपनी सेवाएं लोगों को प्रदान करेंगे ताकि छुट्टी वाले दिन कोई भी मतदाता अपने बूथ पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरिल्ला संगठन का विशाल जनरल हॉउस शिवमंदिर बालू में 15 नवंबर को

राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर जी विशेष तौर से मुख्यातिथि के रूप में रहेंगे मौजूद जिला के गुरिल्ला साथी भारी से भारी संख्या में पहुँच कर संगठन का हिस्सा बने :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत 1 हज़ार स्ट्रीट फूड विक्रेता होंगे प्रशिक्षित : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसने के बारे में प्रशिक्षित करना – संजय खजूरिया

ऊना, 12 सितम्बर – स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित भोजन परोसने का प्रशिक्षण देने हेतू ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेस्ले और हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के...
Translate »
error: Content is protected !!