बस इंतजार है तो शंभू बॉर्डर के खुलने का, पंजाब के किसान संगठन दिल्ली कूच के लिए तैयार : डल्लेवाल ने कहा ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ यह कूच करेंगे, क्योंकि बारिश, गर्मी व सर्दी से बचने के लिए उनके पास एकमात्र विकल्प ट्राली

by

चंडीगढ़ : बस इंतजार है तो शंभू बॉर्डर के खुलने का, पंजाब के किसान संगठन दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं। पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर पिछले फरवरी माह से डटे किसानों ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के सदस्य जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह शंभू बॉर्डर के खुलते ही दिल्ली के लिए कूच कर देंगे। उनके पास छह महीने का राशन है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनको जंतर मंतर या दिल्ली के रामलीला मैदान में शांति पूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। अगर रास्ते में कहीं पर भी सरकार की तरफ से उनको रोकने का प्रयास किया गया तो वह वहीं पर धरना शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ यह कूच करेंगे, क्योंकि बारिश, गर्मी व सर्दी से बचने के लिए उनके पास एकमात्र विकल्प ट्राली ही होती है। इनमें रेडी टू मूव घर तैयार करवाए हुए हैं। कहा कि कूच में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि उनको समान समेटने में समय लगेगा। लेकिन दिल्ली कूच पर वह अटल है, क्योंकि इसी के लिए ही उन्होंने अपना आंदोलन शुरू किया था। गांवों में इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। पंजाब के बठिंडा एवं हरियाणा के सिरसा से किसानों का बड़ा जत्था खनौरी बॉर्डर पहुंच रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी तारा को हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी...
article-image
पंजाब

जहरीली शराब का मामला : 8 नामजद, 2 मास्टरमाइंड ग्रिफ्तार- मेथनॉल नोएडा स्थित एक फैक्ट्री खरीदा था

चंडीगढ़  : संगरूर जिले में 22 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब मेथनॉल पाई गई, जो औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला घातक रसायन है।  एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो...
article-image
पंजाब

2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बुलाई बैठक : सुखबीर बादल समेत 2007-17 के मंत्रियों को किया तलब

अमृतसर : जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर...
Translate »
error: Content is protected !!