बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

by
जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। गनीमत है कि किसी की मौत नहीं हुई है।
तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई बस :  मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक, बस ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और संतुलन बिगड़ने से यह भयानक हादसा हुआ। सड़क पर एक कैंटर भी बस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल पलविंदर कौर निवासी गांव चमके जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत कौर निवासी मलोट, परमजीत सिंह निवासी मलोट तथा प्रमिला सैनी निवासी जालंधर को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।  बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला की लाश को बोरे में भरकर फेंका : लाश नहीं, सड़े आम हैं…बाइक सवारों ने लोगों को दिया चकमा,

लुधियाना : लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी। यहां बाइक सवार दो युवकों ने फिरोजपुर रोड के डिवाइडर पर महिला की लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। लाश को...
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का क्लाइमेट सोशल फोरम, मिलान (इटली) के साथ हुआ समझौता

जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु हुआ एमओयू साइन समझौता शैक्षणिक और वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम एएम नाथ। सलूणी (चंबा) 16 फरवरी : क्लाइमेट सोशल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पीति के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी हिमाचल सरकार…कुंजुम पास के नीचे टनल निर्माण के लिए होगा सर्वेक्षण : मुख्यमंत्री सुक्खू

काजा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने 116.28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास; बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोर एएम नाथ।  काजा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!