बसपा ने जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से क्यों निकाला : जानिए कारण और कौन है नया अध्यक्ष

by

 पंजाब की राजनीति से जुड़ी अहम खबर है। बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गढ़ी पर यह बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब प्रदेश जालंधर कार्यालय की ओर से जारी पत्र में जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निकालने का कारण अनुशासनहीनता बताया गया है। पत्र के मुताबिक, पार्टी ने उनकी जगह अवतार सिंह करीमपुरी को पंजाब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो पार्टी विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। करीमपुरी ने भी पार्टी के इस फैसले का समर्थन किया है।

गढ़ी ने क्या कहा :  उधर, जसवीर सिंह गढ़ी ने बातचीत में कहा कि उन्होंने पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बैनीपाल द्वारा किए गए घोटाले की पोल खोली थी, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निकालने के लिए यह पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मैंने आज बहन कुमारी मायावती से मिलने के लिए पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से बात की थी, मगर मुझे समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कम से कम 10 करोड़ के फंड का घोटाला हुआ है, जिसकी वह पोल खोल रहे हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाईन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, डिपटी कमिश्नर अपनीत रियात ने ली मार्च पास्ट से सलामी

गणतंत्रत दिवस पर चरनजीत सिंह चन्नी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वजड होशियारपुर, 24 जनवरी: 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में होने वाले ज़िला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद : करियर से पेपर लीक तक उठे सवाल, रैल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेबाकी से रखीं समस्याएं

एएम नाथ। हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर, शिक्षा, स्वच्छता,...
article-image
पंजाब

पुलिस ने मोरवाली में एक घर से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद किए , आरोपी फरार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने गांव मोरवाली में से एक घर में से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस और एक मैगज़ीन बरामद कर लिया। जबकि  इस दौरान पुलिस को आरोपी फरार हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतर्कता बरते प्रशासन, आपातकाल से निपटने के हों पूरे इंतजाम : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकर ने कहा अपना और अपने परिवार का रखें ध्यान, सुरक्षित स्थानों पर रहें एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर...
Translate »
error: Content is protected !!