बसपा से बाहर बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू, राजू ने कहा कि फैसला अव जनता की कचैहिरी में होगा

by

गढ़शंकर: बसपा के पंजाब के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा माझा जोन के इंचार्ज रछपाल सिंह राजू को बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। राजू का कहना है कि कार्याकर्ताओं व जनता की कचैहिरी में फैसला होगा कि हम साहिब कांशी राम के मिशन को लेकर कैसे आगे बढऩा है। किसी भी पार्टी में शामिल होने का कोई ईरादा नहीं हैद्ध
बसपा के पंजाब के पूर्व अध्यक्ष रछपाल सिंह राजू ने आरोप लगाया कि एक षडयंत्र रच कर मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया। जबकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप गल्त है। इस संबंधी प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमांड को गुमराह किया है। मैने कभी भी पार्टी के खिलाफ कोई गतिविधि नहीं की और ना ही कभी किसी विरोधी से सांठगांठ की। बसपा को हमेशा मजबूत करने के लिए काम किया। मेरे नेतुत्व में पीडीए बनकार जव पंजाब में चुनाव लड़ा था तो दोआबा में करीव 17 प्रतिशत मत बसपा को मिले थे तो एक रिकार्ड है। मैं गत दिनों नगर कौंसिल गढ़शंकर के विकास कार्यो को लेकर हुई मीटिंग में शामिल हुया था तो वहां पर काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी भी मौजद थे। उकत फोटो को गल्त तरीके से वायरल कर प्रदेश लीडरशिप ने बसपा कार्याकर्ताओं , जनता व बसपा हाईकमांड को गुमराह किया। मेरी पत्नी गढ़शंकर में पार्षद और नगर कौंसिल की उपाध्यक्ष है। लिहाजा शहर के विकास के लिए की गई मीटिंग में शामिल होना बिल्कुल जायज है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्याकर्ता मेरे साथ है और प्रदेश देश के ईलावा प्रदेशों में मेरे पक्ष में मीटिंगें की जा रही है। गत दिनों गढ़शंकर में कार्याकर्ताओं की मीटिंग में शामिल हुया था। जिसमें कहा कि गया था कि बसपा सुप्रीमों बहन मायावती से अकालियों से किए गठबंधन के फैसले में सीटों के लेन देन में रिव्यू करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि अकाली बसपा गठबंधन में सीटें जीतने वाली थी वह सीटें अकालियों को दे दी गई। गढ़शंकर सहित दोआबा में बसपा का मजबूत जनाधार है तो उसे भी अकाली दल को देना गल्त है।
उन्होंने एक स्वाल के जबाव में कहा कि मुझे प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी का संदेश मिला और मुझे पत्र ब्टसएप कर पार्टी से बाहर निकाले जाने का पता लगा। मुझ से कोई स्पष्टीकरण मागने की जगह सीधा पार्टी से निकालना गल्त है। उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती से मिल कर पूरे घटनाक्रम बताने के बारे में स्वाल पूछने पर कहा कि अव फैसला जनता की कचैहिरी में होगा जो जनता कहेगी वह किया जाएगा। साहिब कांशी राम के मिशन को आगे ले जाना है यह ही एक मिशन है।
उधर बसपा कार्याकर्ता काफी संख्यां मेें रछपाल राजू के साथ इकत्र हुए और कहा कि यह गल्त है हम सभी रछपाल राजू के साथ है। रछपाल राजू को पार्टी में दोबारा शामिल किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब...
article-image
पंजाब

धान की खरीद न करने के खिलाफ शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा गढ़शंकर में आज से अनिश्चितकालीन धरना 

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: शेरे पंजाब किसान यूनियन की बैठक गढ़शंकर में हुई जिसमें धान की खरीद न होने पर सरकार खिलाफ रोष प्रकट किया गया और निर्णय किया गया के धान की खरीद शुरू...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में अभिभावक-शिक्षक मिलनी

गढ़शंकर, 22 अक्टूबर :  शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेलों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
Translate »
error: Content is protected !!