बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुभारंभ

by

ऊना: 16 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बंगाणा खंड के 31 स्कूलों क 431 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बालीबाल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज बैडमिंटन तथा कुश्ती खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलें हमें अनुशासन सिखाती है और प्रत्येक खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। हाल में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ खेलों में 22 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 61 मेडल हासिल किए हैं। इसी प्रकार से ओलंपिक्स खेलों में भी भारत के प्रदर्शन में सुधार आया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए किया है तथा नई खेल नीति भी बनाई है, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का, धमांदरी व बसाल में 90-90 लाख रुपए की लागत से खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। वहीं ज्ञानोदय योजना के तहत लोअर बसाल स्कूल के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान दीपांकर कंवर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा जनक राज, प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप सहित विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

गांव घरमाणी में भी सुचारू होगा विद्युत ट्रांसफार्मर,  लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार रावी नदी में गिरी : 2 अध्यापकों की मौत, 2 गंभीर घायल

एएम नाथ।   भरमौर :  भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खड़ामुख होली-उतराला मार्ग पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान : बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अप्रैल। हरोली उपमंडल के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक...
Translate »
error: Content is protected !!