बहू ने बेटे की मौत के बाद किया धोखा : खन्ना में NRI सास के खाते से निकाले 12 लाख

by

खन्ना :  समराला के अंतर्गत आने वाली कमल कॉलोनी में रहने वाले एक NRI बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से 12 लाख 33 हजार रुपये गायब हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति की बहू ने धोखाधड़ी करके यह रकम दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। शिकायतकर्ता अमृत रानी निवासी हाउस नंबर 10, गली नंबर 2, वार्ड नंबर 12, कमल कॉलोनी की शिकायत पर उसकी बहू संगीता रानी वर्मा निवासी कोठी नंबर 1747ए, फेज 10, सेक्टर 64, मोहाली के खिलाफ समराला थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

  शिकायतकर्ता अमृत रानी के अनुसार वह 2009 में अमेरिका गई थी। अपने बेटे दलीप कुमार के बीमार होने की स्थिति में लगभग 13 साल के बाद 2022 में भारत वापस आई थी। काफी इलाज कराने के बाद भी वह अपने बेटे को नहीं बचा सकी। 8 अप्रैल 2023 को उसके बेटे दलीप की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद उनकी बहू संगीता रानी ने उनके साथ लाखों रुपए का धोखा किया।  7 नवंबर 2023 को संगीता रानी वर्मा ने उसके खाते में से न जाने कैसे 12 लाख 33 हजार रुपए दलीप कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद यह रकम अलग अलग खातों में ट्रांसफर की गई। उसके खाते में मात्र 6 हजार रुपए ही बचे थे।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह ने कहा कि संगीता रानी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ गया, आंखें निकलीं बाहर : बच्ची की माँ ने कहा – जितने पैसे चाहिए ले लो, मेरी बेटी को लौटा दो

लुधियाना , 16 दिसंबर :  सेक्टर-32 स्थित बीसीएम  स्कूल में बस ने दूसरी क्लास की छात्रा को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर पर अश्लील गाना बजाने से रोकने पर चालक ने मां-बेटे को कुचला, मामला दर्ज

गुरदासपुर :  गांव रहीमाबाद में कल शाम एक ट्रैक्टर चालक ने बड़ी बेरहमी से मां-बेटे को कुचल दिया। आपको बता दें कि, ट्रैक्टर पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने से रोकने पर एक...
article-image
पंजाब

12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त : टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया

खन्ना : खन्ना में 12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चा घर में अकेला था। उसने शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब...
Translate »
error: Content is protected !!