बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

by

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर जिस तरह हमले हो रहे हैं, उसके लिए वहां की सरकार व बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री युनिस खान पूरी तरह से जिम्मेवार हैं। उन्होंनें कहा कि वहां हिंदुओं के धर्मस्थलों पर कट्टरपंथियों द्वारा हमले करने तथा वहां पर रह रहे हिंदुओं को तथा अल्पसंख्यक महिलाओं को निशाना बनाना यह दर्शाता है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस अवसर पर डा. घई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सरकार को राजीनतिक कूटनीति के साथ-साथ सैनिक विकल्प पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश मे रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू अपने आप को बेसहारा व मजबूर समझ रहे हैं तथा ऐसे में उनके लिए सुरक्षा की दृष्टि से भारत ही एक आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां पर हिंदुओं के साथ-साथ जिस तरह धर्मगुरुओं पर भी अत्याचार हो रहे हैं, उससे वहां का हर अल्पसंख्यक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। डा. घई ने कहा यूथ सीटिजन कौंसिल पंजाब अन्य जिलों में भी बांग्लादेश की सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि भारत में तो हर धर्म के लोगों को सुरक्षा व एक समान अधिकार दिए गए हैं, लेकिन बांग्लादेश जैसे देश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं व अल्पसंख्यकों को टारगेट करना यह दर्शाता है कि बांग्लादेश में कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में रह रहे सभी हिंदुओं व अल्पसंख्याओं की सुरक्षा को भारत सरकार सुनिश्चित करे। इस अवसर पर कौंसिल की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पूतला फूंककर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। उस अवसर पर मनोज शर्मा, कलभूषण सेठी, मोहित संधू, डा. वशिष्ठ कुमार, अश्विनी छोटा, डा. राज कुमार सैनी, बब्बू प्रधान, नरेश कोच, गुरप्रीत धामी, दलजीत सिंह, रमनीश घई, नीरज शर्मा, जसवीर सिंह, दलजीत धीमान, मानव खन्ना, सुनील शर्मा, मनी कुमार, पास्टर विक्की, बब्लू कुमार, पास्टर एमएलए, गुरप्रीत शामचौरासी, मयकं, नवी, नीरज, सक्षम, हिमांशू, बादल सिंह, साहिल व विशाल विशु आदि कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से पुख्ता कदम उठाने की अपील की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार आवारा पशुओं और कुत्तों का प्रबंध करे: मट्टू 

गढ़शंकर, 27 मार्च: आज कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब ने एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से पंजाब सरकार को एक मांग पत्र भेजा, जिसमें सरकार से आवारा पशुओं और कुत्तों के प्रबंध करने की मांग की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में नशीली दवाओं,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से...
Translate »
error: Content is protected !!