बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

by
होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे जा रहे हैं, उसी तरह की साजिश बांग्लादेश में सिर उठा रही है। बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदू समुदाय पर हमले की सैंकड़ों घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश में हिंदू भाइयों व उनके धर्मस्थलों पर निरंतर हमले हो रहे हैं । खन्ना ने कहा कि मशहूर जेशोश्वरी मंदिर में मुकुट का चोरी होना, हिन्दू अल्पसंख्यकों से जबरन इस्तीफे के लिये दबाव बनाने की घटनाएं, दुर्गा पूजा के पंडाल पर हमले होना चिन्ता का विषय हैं।
खन्ना ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिन्दुओं के हितों की बात करता है परन्तु बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर विपक्ष चुप क्यों है। खन्ना ने कहा कि इस विपक्ष को केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ से मतलब है और राजनीतिक क्षेत्र से बाहर रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचारों से विपक्ष को कोई वास्ता नहीं है। खन्ना ने कहा कि विपक्ष का यह स्वार्थी चेहरा बेनकाब हो रहा है। खन्ना ने कहा कि जो केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ही किसी समुदाय के हितों का ढोंग करे उसे राजनीति से दरकिनार कर देना ही देश हित में होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटाखे व आतिशवाजी चलाने है दिवाली, गुरपर्व, क्रिसमस और नए वर्ष पर तो पढ़े…….

जिला मजिस्ट्रेट ने त्यौहारों के मद्देनजर पटाखे व आतिशबाजी चलाने का शेड्यूल किया जारी होशियारपुर, 26 अक्टूबर: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने आने वाले दिनों में त्यौहारों के मद्देनजर पटाखे चलाने को लेकर...
article-image
पंजाब

नंगा कर पीटा : लैंड डिस्प्यूट मामले में SHO पिस्तौल दिखाकर युवक को ले गया साथ

तरनतारन / अमृतसर : करोड़ों की जमीन के मामले में एक व्यक्ति को किडनैप करने, उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उससे 2 लाख रुपए लूटने के मामले में अमृतसर के थाना सिविल लाइन की पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी पद पर चयन, हासिल किया 17वां स्थान

रोहित जसवाल  , ऊना। ऊना जिले के डंगोह खास गांव की नेहा कुमारी का केंद्रीय रेशम बोर्ड में वैज्ञानिक-बी के पद पर चयन हुआ है। केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में आवासीय नगर विकसित करने की संभावनाओं को लेकर हिमुडा की संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की एक संयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!