बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

by

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन

जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त मानकर मुआवज़ा दे सरकार

आपदा प्रभावितों का आधिकारिक आंकड़ा अविलंब जारी करे सरकार

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी, प्रदेश भाजपा महासचिव बिहारी लाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान से अवगत करवाया और प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बग़्स्याड, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुनाग, सरस्वती विद्या मंदिर, बगस्याड व थुनाग हिम वैली निजी विद्यालय थुनाग में आपदा से प्रभावित बच्चों को बैग, किताबें, कापी व स्टेशनरी किट्स बांटी। जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने के लिए अनुराग ठाकुर और सिकंदर कुमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया और पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण हेतु सांसद निधि से भी मदद करने का आग्रह किया।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से बागवानी कृषि और फूलों को खेती से जुड़े तमाम ढांचे पूरी तरीके से नष्ट हो गए हैं। कृषि, बागवानी और फूलों की खेती ही यहां के लोगों के आजीविका का मुख्य आधार से जो पूरी तरीके से नष्ट हो गए हैं। पत्रकारों पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बहुत सारी किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर ही यह काम कर रहे थे। आपदा की वजह से सब कुछ पूरी तरीके से नष्ट हो गया है और लोगों के कर्ज वैसे के वैसे हैं। इसलिए मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह आपदा प्रभावित लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज को भी माफ करने का प्रबंध करें। जिससे प्रभावित लोग प्राकृतिक आपदा के साथ बैंक के ब्याज की दोहरी मार से बच सकें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से 600 से ज्यादा पूरी तरीके से नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है लेकिन वह रहने लायक नहीं है। मेरी मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी सरकार पूर्णतया क्षतिग्रस्त की कैटेगरी में रखें और उसी के अनुसार मुआवजा दे। दिन की जमीन में बह गई है और घर बनाने के लिए जमीन नहीं है उनके लिए जमीन का प्रबंध करें। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्दी से जल्दी प्रशासन प्रभावितों का आधिकारिक आंकड़ा प्रस्तुत करें। बहुत सारे दानी सज्जनों के भी संपर्क में हैं जो अपने स्तर पर लोगों की मदद करना चाहते हैं। यदि हम उन्हें आधिकारिक सूची उपलब्ध करवाएंगे तो उनके लिए भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार से निवेदन है यह काम जल्दी से जल्दी और विश्वसनीयता के साथ होना चाहिए। जिसमें प्रभावित लोगों को लाभ मिले प्रभावी लोगों को नहीं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत सी जगह पर विद्यालय खोल दिए गए हैं। बच्चे पढ़ने आएंगे इसलिए उनके भी हिफाजत का विशेष ध्यान रखना होगा। परिजनों से आग्रह है कि वह स्कूल जाते समय पड़ने वाले खतरों के बारे में सचेत रहे और बारिश खत्म होने तक सुरक्षित जगहों पर ही निवास करें। बच्चों से भी अपील की है कि वह अपने माता-पिता अभिभावकों एवं शिक्षकों के निर्देशों का पालन करें तथा खतरनाक रास्तों पर जाने से बचें। उन्होंने प्रदेश भर आपदा प्रभावितों को मिल रही सहायता के लिए दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिले के भीतर सरकारी कर्मचारियों की स्वीकृत सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में प्रचलित मानसून की स्थिति और भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा-प्रेरित खतरों की संभावित घटना को देखते हुए, मानसून के मौसम के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दान करें : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत उपायुक्त चंबा के नाम पर सुख आश्रय कोष का बचत...
Translate »
error: Content is protected !!