बागवानों ने पालमपुर में सीखे खुंब उत्पादन के गुर

by

ऊना, 29 अक्तूबर – किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार सृजन हेतू बागवानी विभाग ने जिला ऊना के किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती करने और उसके बेहतर रखरखाव बारे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 अक्तूबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व कर रहे बागवानी विभाग ऊना के विषय विशेषज्ञ डॉ के.के. भारद्वाज ने की। इस बारे जनकारी देते हुए बागवानी विभाग के उपनिदेशक अशोक धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की हिमाचल खुम्ब विकास योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 40 किसानों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बटन मशरूम और ढींगरी मशरूम के उत्पादन के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा मशरूम की खेती के लिए खाद बनाने की विधि और विपणन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी किसानों को मशरूम की खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों से रुबरु करवाया गया। किसानों को मशरुम के औषधीय गुणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना की जलवायु मशरुम की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है और वैज्ञानिक विधि से मशरूम की खेती करके किसान तीन महीने में लगभग दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसमें हिमाचल खुम्ब विकास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ उठाकर किसान स्वरोजगार के साथ-साथ अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2403 विकास कार्यों पर व्यय होंगे 7439.31 लाख : ग्रामीण विकास को लेकर निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित बनाएं फील्ड कर्मचारी : विधानसभा अध्यक्ष

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा को बैठक आयोजित,  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विकासखंड  भटियात के तहत महात्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजयुमो में संगठनात्मक फेरबदल : 17 जिलों के लिए नए प्रभारी नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जारी की सूची, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, धारा 302 व 323 के तहत किया मामला दर्ज

शिमला : बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला। उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें वह चोटिल हुईं। दादी की शिकायत पर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!