बाढ़ संबंधी सूचनाएं देने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए हैं कंट्रोल रुम: डिप्टी कमिश्नर

by

सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे के लिए हैं कार्यरत
होशियारपुर, 09 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जो कि सातों दिन 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रुम जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यालय डिप्टी कमिश्नर, कमरा नंबर 138 में बनाया गया है और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय होशियारपुर में बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय गढ़शंकर में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय दसूहा में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-506268 व तहसील मुकेरियां कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय मुकेरियां में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंजाब अध्यक्ष को बदलने की चल रही चर्चाएं महज अफवाह : भूपेश बघेल

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंजाब प्रभारी बने भूपेश बघेल अमृतसर के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा किया...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती : जानें रिक्तियां और आवेदन के लिए योग्यताएं

फरीदकोट :   बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bfuhs.ac.in. के माध्यम से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!