बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

by

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने की।
इस लोन मेले में सभी बैंकों एवं जिला ऊना के सभी कमर्शियल व्हीकल डीलरों ने अपने काउंटर स्थापित किए थे। मेले में लगभग 100 व्यक्तियों ने योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा 6 व्यक्तियों के मौके पर ही आवेदन भरे गए। इसके अतिरिक्त योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों को प्रो राम कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र ऊना महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने मेले में उपस्थित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बारे विस्तृत जानकारी भी दी। अशुल धीमान ने बताया कि आगामी लोन मेला 17 फरवरी को विकासखंड अंब के तहत राॅयल बैंक्यूट हाॅल नजदीक आईसीआईसीआई बैंक अंब में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों व क्वारंटीन नियम न मानने वालों पर दर्ज होगा केसः डीसी

दूसरे राज्यों से बस में जिला ऊना आने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्यः डीसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष से अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही अनुमति ऊना  –...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दो… नियम बदलो अमेरिकी रेसलर ने की मांग

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से सारा देश स्तब्ध है. जिस खिलाड़ी ने एक दिन पहले अपने तीनों मैच जीते, उसे दूसरे दिन सिर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में : पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार

पालमपुर के रक्षित चौहान अमरीकी सेना के कब्जे में पिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार से लगाई बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहा एएम नाथ। धर्मशाला मर्चेंट नेवी में कार्यरत पालमपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

बैजनाथ 11 अगस्त — रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल चढ़ियार में चालू वित वर्ष में 25 लाख 35 हजार विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 25लाख 35 हजार 600 रुपये की राशि व्यय...
Translate »
error: Content is protected !!