बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

by

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने की।
इस लोन मेले में सभी बैंकों एवं जिला ऊना के सभी कमर्शियल व्हीकल डीलरों ने अपने काउंटर स्थापित किए थे। मेले में लगभग 100 व्यक्तियों ने योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा 6 व्यक्तियों के मौके पर ही आवेदन भरे गए। इसके अतिरिक्त योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों को प्रो राम कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र ऊना महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने मेले में उपस्थित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बारे विस्तृत जानकारी भी दी। अशुल धीमान ने बताया कि आगामी लोन मेला 17 फरवरी को विकासखंड अंब के तहत राॅयल बैंक्यूट हाॅल नजदीक आईसीआईसीआई बैंक अंब में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा : क्या चुनाव में आजमायेंगे किस्मत?

आईएएस को कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और मशहूर टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएl आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 Kg हेरोइन सहित एक महिला तस्कर गिरफ्तार : तरन तारन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तरन तारन पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!