बाबा औगढ़ मंदिर से चलती है पी.जी.आई. लंगर सेवा वैन : खन्ना

by
होशियारपुर 26  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ मंदिर का प्रबंधन सुचारु ढंग से बाबा औगढ़ के आशीर्वाद से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की मंदिर ट्रस्ट जनहित के कार्यों को समर्पित है। खन्ना ने बताया की ट्रस्ट की तरफ से बाबा औगढ़ मंदिर में जरूरतमंद लोगों के लिए कपडे, लंगर आदि हर समय उपलब्ध करवाया जा रहा है। खन्ना ने बताया की इसके अतिरिक्त बाबा औगढ़ मंदिर जैजों से पंजाब, हरियाणा तथा आस पास के क्षेत्रों के सर्वोच्च चिकित्सा स्थल पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए लंगर वैन चलती है जो कि वहां जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करती है। खन्ना ने कहा की इस महान सेवा में बाबा औगढ़ की कृपा से कृतार्थ उनके ओम जी जैसे समृद्ध भक्तों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खन्ना ने कहा की भविष्य में ट्रस्ट का लक्ष्य है की जनसेवा के कार्यों में और बढ़ौतरी की जाये जिससे मानवता की सेवा के लिए ट्रस्ट की तरफ से अधिक से अधिक सहयोग दिया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान 

गढ़शंकर, 31 मार्च: दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा बीबी महिंदर कौर व कूनर परिवार का सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बीबी महिंदर कौर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संदीप अग्निहोत्री बने हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

हरोली : कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली की कमान इस बार संदीप अग्निहोत्री को मिली है। इससे पहले कांगड़ से विनोद...
article-image
पंजाब

प्रतियां जलाकर किया रोष प्रकट : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर ने पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर 2022 के अधूरे नोटिफिकेशन की जलाई

गढ़शंकर :  गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर एक के नेता पवन कुमार गोयल, राजकुमार और पुरानी पेंशन बहाली नेता संदीप बड़ेसरों के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने के 18 नवंबर...
article-image
पंजाब

आधार कार्ड अपडेट करवाए जाने यकीनी बनाए जाएं, 10 वर्ष पहले जारी किए : 14 दिसंबर 2023 तक नि:शुलक – भावना गर्ग

डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई ने जिले में आधार प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा की होशियारपुर, 29 नवंबर: डिप्टी डायरेक्टर जनरल यू.आई.डी.ए.आई भावना गर्ग ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ बैठक कर जिले...
Translate »
error: Content is protected !!