बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे – न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी

by
एएम नाथ। शिमला :  बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी कर दी गई है, जिससे न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर उन कर्मचारियों के लिए जो अब तक पेंशन से वंचित थे। इसके अतिरिक्त चकमोह में दो डिग्री कॉलेज, एक सीसे स्कूल और एक मॉडल स्कूल भी चलाए जा रहे हैं जिनके कर्मचारी भी अब पेंशन के हकदार होंगे।
मुख्य आयुक्त और सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध के कर्मचारियों के कल्याण निधि के नियमों को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के तहत यह निर्धारित किया गया है कि कर्मचारी कल्याण निधि पर होने वाला सारा खर्च मंदिर न्यास अपने संसाधनों से वहन करेगा और राज्य सरकार पर इस खर्च की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस लंबित पेंशन की मांग को पूरा कर एक बार फिर साबित किया कि वह कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उन्हाेंने पहली बार सिद्धपीठ की पवित्र गुफा में पधारे थे, तब प्रधान धर्मस्थल कर्मचारी संघ दियोट सिद्ध विजय लखनपाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उनसे पेंशन की लंबित मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों से किया वादा पूरा किया।
विजय लखनपाल ने कहा कि न्यास के समस्त कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद दिया है और अब वे अपना जीवन स्वाभिमान से जी सकेंगे। उन्होंने उन न्यास प्रशासन और न्यासियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस प्रमुख मांग को पूरा करवाने में अपना सहयोग दिया।
इसके अलावा न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। विशेष रूप से, सुभाष ढटवालिया जो वर्तमान में न्यास के न्यासी हैं और पूर्व में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे हैं, का भी धन्यवाद किया गया है। लखनपाल ने कहा कि सुभाष ढटवालिया ने मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों की मांग को मजबूती से रखा और इसे पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
न्यास के कर्मचारी शीघ्र ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरे चरण में जिले के 11 गांव चयनित….पीएम आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को समयबद्ध पूरा करें : उपायुक्त

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डरा देने वाला वीडियो वायरल – लुटेरों ने 350 मीटर तक घसीटा, मोबाइल के लिए लड़ती रही बहादुर छात्रा

जालंधर :   एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा को 3 बाइक सवार लुटेरे सड़क पर घसीटते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये वीडियो ग्रीन मॉडल इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!