बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष बने एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर : एडवोकेट मनजीत सिंह सचिव और एडवोकेट ओंकार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

by

गढ़शंकर  : बार एसोसिएशन गढ़शंकर की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 104 मतदाताओं में से 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिसमें प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर ने 69 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट दीपकर लंब को 33 वोट मिले।सेक्रेटरी पद के चुनाव में एडवोकेट मनजीत सिंह ने 72 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि एडवोकेट सरता को 30 वोट मिले।

वहीं कैशियर पद के लिए एडवोकेट ओंकार सिंह ने 79 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि एडवोकेट रमन गुजराल को 22 वोट प्राप्त हुए।

इसके अलावा एडवोकेट सौरव शर्मा को उपाध्यक्ष  मधु राणा को उपाध्यक्ष  तथा एडवोकेट मनीषा को संयुक्त सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर और उनकी पूरी टीम ने बार एसोसिएशन के सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बार की एकता को मजबूत करने, वकीलों के हितों की रक्षा करने तथा बार की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर एडवोकेट बलविंदर सिंह पूर्व प्रधान ने समूचे वकील समुदाय का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडिंग गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे–निपुण शर्मा

संघ विरोधी बयान पर भाजपा ने किया पलटवार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा...
article-image
पंजाब

36 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 13 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एएसआई राजेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी पॉइंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे डोनाल्ड ट्रंप : पायलट के बचाए जाने पर ईरान का पलटवार

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिका को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह दावा उन्होंने तब किया जब राष्ट्रपति...
Translate »
error: Content is protected !!