बारापुर के पंचायती जंगल में अवैध माइनिंग का आरोप, कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

by

गढ़शंकर।  गांव बारापुर के पंचायती जंगल में कथित तौर पर धड़ल्ले से अवैध माइनिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत का आरोप है कि संबंधित विभागों को लिखित शिकायत देने के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्राम पंचायत की ओर से वन विभाग और माइनिंग विभाग को 15 अगस्त को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के पंचायती जंगल में पड़ती शामलात जमीन पर साथ लगते फार्मों के संचालकों द्वारा कथित तौर पर अवैध माइनिंग की जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इससे पंचायती भूमि और जंगल को नुकसान पहुंच रहा है।

शिकायत पर सरपंच संतोष कुमारी, पूर्व सरपंच सुरिंदर पाल, नंबरदार प्रकाश सिंह तथा पंच मनदीप कौर, निर्मल सिंह, परगण सिंह, शिवानी और सुरिंदर कुमार के हस्ताक्षर हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जब वे अवैध माइनिंग रोकने का प्रयास करते हैं तो उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। पंचायत ने आरोप लगाया कि माइनिंग वन अधिनियम की धारा 4 और 5 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए की जा रही है।
पंचायत ने संबंधित विभागों से मांग की है कि अवैध माइनिंग को तुरंत बंद करवाया जाए तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। पंचायत का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक वन विभाग या माइनिंग विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा था।
सरपंच संतोष कुमारी ने कहा कि यदि अवैध माइनिंग को तुरंत बंद नहीं करवाया गया तो वह गांववासियों को साथ लेकर गढ़शंकर-नंगल मार्ग पर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि पंचायती रकबे की पैमाइश करवाने के बाद मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
डीएफओ हरभजन सिंह : पंचायत की शिकायत मिली है और एसडीएम गढ़शंकर को लिख कर भेजा है कि माइनिंग कमेटी से जांच करवाने के बाद
कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुतला फूंका : गढ़शंकर के शाहपुर में मणिपुर घटना खिलाफ मोदी और मणिपुर सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 25 जुलाई : आज 25 कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू कुल हिंद किसान सभा के नेता, सरबजीत सिंह पूनी किसान नेता की अगुवाई में शाहपुर...
article-image
पंजाब

IAS Gurkanwal Singh Takes Charge

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 27 : IAS officer Gurkanwal Singh of the 2025 batch assumed charge as Assistant Commissioner (Under Training), Hoshiarpur, today at the District Administrative Complex in the presence of Deputy Commissioner Ashika...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*सिपाही परमवीर सिंह पंचतत्व में विलीन : उपमुख्यमंत्री ने कहा, “युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर।सिपाही परमवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बीटन (हरोली विधानसभा क्षेत्र) में किया गया। लेह-लद्दाख में तैनात 33 वर्षीय परमवीर सिंह का रविवार...
article-image
पंजाब

टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जप-तप समारोह संपन्न हुआ

होषियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया, ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की याद में आयोजित 26वें महान गुरमत संत समागम और सालाना बरसी के उपलक्ष्य में 41...
Translate »
error: Content is protected !!