बारिश व तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसलों का भारी नुकसान, कम पैदावार की आशंका

by

गढ़शंकर, 31 मार्च  : पंजाब में सभी हिस्सों में बीती रात तेज़ हवाओं व बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर परेशानी की रेखाएं आ गई है। यहां बारिश व तेज़ हवाओं के कारण गढ़शंकर इलाके में गेहूँ की फसल धरती पर बिछ गई है वही इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इलाके में कई स्थानों पर हल्के गड़े गिरने के कारण फसलों का नुकसान पहुंचा है, गेहूं की फसल की कटाई पास आने के वक़्त हुई बारिश के कारण किसानों के लिए परेशानी हो गई है। मौसम विभाग ने अभी मौसम साफ रहने  की घोषणा की है। शुक्रवार व शनिवार की रात तेज़ हवाएं चली थी व उसके बाद बारिश हुई थी। गढ़शंकर के सतनोर, पदराणा, मोरांवाली, पनाम, सुमंदड़ा, पोसी, अकालगढ़, पाखोवाल, सिबली, भजलां व माहिलपुर इलाके के कई गांवों में गेहूँ की फसल को नुकसान पहुंचा है। कामरेड नेता रविंद्र कुमार नीटा, कामरेड गुरनेक सिंह भजल, तलविंदर सिंह हीर नंगल, जसविंदर सिंह बंगा, सरबजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, दलजीत सिंह, राजेश कुमार व काहन चंद ने सरकार से मांग की है कि नुकसानी फसल का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल खेत में गिरने से उपज में कमी आएगी व गेहूं के दाने भी बारीक रह जाएंगे जिसके कारण किसानों को नुकसान होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. कमलजीत सिंह, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक, AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य के रूप में साझा किया विज़न

जालंधर/दलजीत अजनोहा : बरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान, ग्रीन प्लैनेट के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. कमलजीत सिंह ने AIM (एग्रो इनपुट मैन्युफैक्चरर्स) एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में...
article-image
पंजाब

मरहूम पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की याद में पहला यादगारी समागम -परिवार की तरफ से पत्रकार बावा डानसीवाल यादगारी पुरुस्कार के साथ सन्मानित

गढ़शंकर । पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार नरिन्दर सिंह डानसीवाल की पहली बरसी उनके परिवार की तरफ से मनायी गई।इस मौके इलाके के बड़ी संख्या में लेखक और पत्रकार शामिल हुए। इस मौके...
article-image
पंजाब

Ashirwad Scheme Now Only Through

Hoshiarpur/Feb 4/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that to make Punjab government’s Ashirwad Scheme simpler, more transparent, and people-friendly, it will now be implemented exclusively through service centres. She noted that the...
article-image
पंजाब

वड़िंग के नेतृत्व में पंजाब में ‘आप’ का पतन तय : पल्लीझिक्की, दीवान

वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल, खड़गे और प्रियंका का जताया आभार एसबीएस नगर, 8 जुलाई: कांग्रेस हाईकमान द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!