बाल विकास परियोजना मशोबरा में मेहंदी कॉम्पिटिशन, स्लोगन राइटिंग व रैली का आयोजन

by
मशोबरा, 12 अक्टूबर – अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला शिमला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को बच्चों के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, यह जानकारी आज यहाँ जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला, ममता पॉल ने दी |
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के शिमला शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खलीनी, पोर्टमोर व अन्य केन्द्रों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शपथ ली गई, जिसमें बेटियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच के विषय पर विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त एक बूटा बेटी के नाम’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना मशोबरा में मेहंदी कॉम्पिटिशन, स्लोगन राइटिंग व रैली का आयोजन किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना बसंतपुर में महिलाओं को बेटी बचाओ ‘बेटी पढाओ पर जागरूक किया गया कि किस तरह से लिंगानुपात में सुधार किया जाना चाहिए और उनके शिक्षा व बौद्धिक स्तर में कैसे सुधार किया जाना चाहिए। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन भी आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग कुमारसैन में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ तथा स्लोगन राइटिंग व एक बूटा बेटी के नाम’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा जिला शिमला के बाल विकास परियोजना चौपाल, जुब्बल, रोहड़ू, रामपुर, ननखड़ी, छोहारा, व ठियोग में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया । यहाँ पर भी बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत शपथ ली गई कि बेटी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए और इस दौरान महिलाओं को जागरूक किया गया कि वे भी अपनी बेटी की अच्छी तरह से देखभाल कर उन्हें संतुलित आहार दें ताकि उनका मानसिक विकास संभव हो सके।
कार्यक्रमों में आंगनवाडी कार्ययकताओं, सहायिकाओं के अलावा पोषण अभियान के मिशन शक्ति से जुड़े कर्मचारियों व वाल विकास परियोजना अधिकारियों व महिलाओं तथा बच्चों ने हिस्सा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 की मौत …होशियारपुर में बस-कार की टक्कर : कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार, गांव चलेट दौलतपुर में पसरा मातम

भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे दौलतपुर निवासी एएम नाथ। ऊना/ होशियारपुर  : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी :   चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम भंजराडू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली मीटर : प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं जिन्हें चरणबद्ध ढंग से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदला जाएगा।प्रथम चरण में सभी सरकारी कार्यालयों...
Translate »
error: Content is protected !!