बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पदों पर आवेदन आमंत्रित

by

20 अक्टूबर तक करें आवेदन, 28 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 16 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रिक्त पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद कुण्डी-I, बैली, घरमाणी, चड़ी-I तथा किलोड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका के पद कुण्डी-II, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़ , दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार तथा माण्डला आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी हों। महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी अथवा प्रति हस्ताक्षरित आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा।
इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक पारिवारिक आय, परिवार नकल सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 20 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला जिला चंबा के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना.), चंबा में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला, जिला चंबा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास के पन्ने : 13 अप्रैल 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा

अमृतसर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक बेहद दर्दनाक और निर्णायक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड ने पूरे...
हिमाचल प्रदेश

देहरा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरा 26 जुलाई: उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को नमन किया गया । इस मौके पर शपथ लेते हुए कहा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा बहुत बड़ी है, बहुत बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत है : जयराम ठाकुर

गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष से की फ़ोन पर बात, ली हालत की ताजा जानकारी राशन प्रभावितों के घर घर पहुंचाने के लिए सेना भी पहुँची, संभाला मोर्चा एएम नाथ। मंडी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण : डैमों से पानी छोड़ने और बरसात से हुए नुकसान का सटीक डेटा तैयार करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली...
Translate »
error: Content is protected !!