बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

by

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31 स्कूलों के 409 खिलाड़ियों सहित 70 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले जोनल लेवल टूर्नामेंट में चेस, बॉलीवाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमेंटन व रैसलिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बालीवॉल प्रतियोगिता में रावमापा अजोली और रावमापा बसाल में पहला मैच का खेला गया जिसमें अजोली विजयी रहा।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। खेल हमें असफलता को समझने और उससे पार पाने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बर्मिंगम में सम्पन्न हुई कॉमनवेल्थ खेलों में देश के खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कॉमनवेल्थ गेमों में भारत ने 22 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढकर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम आगे ले जाने का आहवान किया।
सत्ती ने कहा कि नंगड़ां स्कूल का परीक्षा भवन 34 लाख रूपये की लागत से निर्मित किया गया है। इसके अलावा 5.5 लाख रूपये की राशि बास्केटबॉल का मैदान, कमरों व बरामदे की फ्लोरिंग पर खर्च की जाएगी जिसमें से बास्केटबॉल के मैदान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 3.64 लाख रूपये से स्कूल का फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है। 8 लाख रूपये की राशि से स्कूल में रिटेनिंग बॉल, चारदीवारी तथा स्कूल मंच के विस्तारीकरण का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, नंगड़ां स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा, एडीपीईओ जगदीश राम, प्रधानाचार्य सलोह राजेश कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन : राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :   उपमंडल मुख्यालय की भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!