बालू में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर 2 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू ठाकुर

by

250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर होगा स्थापित

एएम नाथ। चम्बा :  सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल चम्बा नंबर-1 तेजू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति बालु में वोल्टेज क्षमता में वृद्धि करने के दृष्टिगत 2 नवंबर रविवार को 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है तथा इसके अलावा जरूरी मुरम्मत व रखरखाव का कार्य करना भी सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मोहल्ला बालु, डिग्री कॉलेज के साथ लगते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि रखरखाव व मरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग विधानसभा के चिंडी में नेता प्रतिपक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

एएम नाथ। मण्डी/करसोग : करसोग विधानसभा क्षेत्र के चिण्डी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अखंड भारत के संकल्प के लिए अपना जीवन समर्पित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फर्जी कॉल सेंटर… 6 गिरफ्तार , लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद, जीरकपुर से चलता था ठगी का खेल

बरनाला : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार : कर्मचारी ने चुराई थी 5.50 लाख की स्टील मोल्ड, 10,000 रुपये नकदी भी थी गायब

हरोली : गोंदपुर जयचंद स्थित एक फैक्टरी डायनेमिक विल्डिग कान्सेप्ट कंपनी से मशीनें और नकदी चुराने वाले सुपरवाइजर को पुलिस ने (जगराओं) लुधियाना से हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!